एक्सप्लोरर

Russia Ukraine News: रूस-यूक्रेन में जंग खत्म करने पर नहीं बनी सहमति, जल्द संभव तीसरी बैठक

यूक्रेन और रूस के वार्ताकारों ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्ध पर तीसरे दौर की वार्ता जल्द ही होगी.

यूक्रेन और रूस के वार्ताकारों ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्ध पर तीसरे दौर की वार्ता जल्द ही होगी. पोलैंड की सीमा के पास बेलारूस में बृहस्पतिवार को वार्ता में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार व्लादिमीर मेदिन्स्की ने कहा कि दोनों पक्षों की ‘‘स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है, संघर्ष के राजनीतिक समाधान से संबंधित मुद्दों समेत एक-एक बात लिखी गयी है.’’

उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘उनकी ओर से आपसी सहमति बनी है.’’ उन्होंने पुष्टि की कि रूस और यूक्रेन नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के अस्थायी समझौते पर पहुंच गए हैं. रूस के वरिष्ठ सांसद लियोनिद स्लुत्स्की ने कहा कि अगली दौर की वार्ता में समझौते हो सकते हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन की संसदों द्वारा अनुमोदित किए जाने की आवश्यकता होगी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने कीव इंडिपेंडेंट के हवाले से जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के अनुसार, यूक्रेन रूस के साथ दूसरे दौर की वार्ता के परिणाम से असंतुष्ट है. दोनों देश तीसरे दौर की मुलाकात के लिए जल्द मिलेंगे: कीव इंडिपेंडेंट."

एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मायखाइलो पोडोलीक के अनुसार, यूक्रेन और रूस मिलकर नागरिकों को निकालने और लड़ाई वाले क्षेत्रों में खाना और दवा पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे प्रदान करेंगे: कीव इंडिपेंडेंट."

वहीं, इसी बीच आया फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों का एक बयान मामले के और ज्यादा बिगड़ने की ओर इशारा करता है. मैक्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे. मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘‘इस समय तो उन्होंने इससे इनकार किया है.’’

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने बृहस्पतिवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘हमें हालात बदतर होने से रोकने चाहिए.’’

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia War: व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- 'यूक्रेन में सबसे बुरा होना बाकी है'

Ukraine Russia War: बम धमाकों से लेकर शांति के लिए बातचीत की टेबल तक, जानिए यूक्रेन और रूस की जंग से जुड़े 10 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget