एक्सप्लोरर

रूस का यूक्रेन पर हमला, दो बच्चों समेत 6 की मौत, जवाब में कीव ने रूसी तेल बंदरगाह पर किया अटैक

रूसी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई.

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है. रूस ने शनिवार (01 नवंबर, 2025) को फिर से यूक्रेन पर हमला किया. इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. रूसी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया.

इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई. क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में मुख्य रूप से यूक्रेन के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और एक दर्जन लोग घायल हो गए. बता दें कि यूक्रेन पर यह हमला तब हुआ है, जब रूस ने युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया.

दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन के एनर्जी ग्रिड पर अटैक करने के साथ जमीनी स्तर पर हमले को आगे बढ़ाया है. रूस के इन हमलों को लेकर घेरते हुए कीव ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मास्को शांति में रुचि नहीं रखता है. यूक्रेन के महाभियोजक के कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा, 'रूसी सेना ने निप्रॉपेट्रोस और ओडेसा क्षेत्रों पर हमला किया. दो बच्चों सहित 6 लोग मारे गए.

रूस के हमले में मारे गए बच्चों में एक की उम्र 11 साल और दूसरे की उम्र 14 साल है. रूस के इस हमले के बाद करीब 58 हजार घरों में अंधेरा छा गया. हालांकि, रूस ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उसने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप से साफ इनकार कर दिया है. वहीं, कीव का कहना है कि हमलों का मुख्य उद्देश्य उसकी नागरिक आबादी को कमजोर करना है.

बंदरगाह तुआप्से पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार (02 नवंबर, 2025) तड़के रूस के काला सागर बंदरगाह तुआप्से पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में एक तेल टैंकर में आग लग गई और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें:- शेख हसीना के तख्तापलट के बाद सियासी हिंसा में 281 की मौत, यूनुस सरकार की जमकर हो रही थू-थू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget