एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल करने के लिए रूस ने मांगे चीन से हथियार, अमेरिकी अधिकारी का दावा

Russia Ukraine War: व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने चीन को आगाह किया कि वह वैश्विक प्रतिबंधों से बचाने के लिए रूस की मदद न करें.

वाशिंगटन: अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि रूस ने चीन से यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल करने के लिए सैन्य उपकरण मांगे हैं. उसके इस अनुरोध ने अमेरिका के शीर्ष सहायकों और चीन की सरकार के बीच रोम में सोमवार को हो रही बैठक के मद्देनजर युद्ध को लेकर तनाव बढ़ा दिया है.

वार्ता से पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने खुलेआम चीन को आगाह किया कि वह वैश्विक प्रतिबंधों से बचाने के लिए रूस की मदद न करें. इन वैश्विक प्रतिबंधों ने रूस की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम यह होने नहीं देंगे.’’

चीन की रूस को वित्तीय मदद बाइडेन के लिए परेशानी का कारण
चीन का रूस को वित्तीय मदद की पेशकश करना राष्ट्रपति जो बाइडेन की कई चिंताओं में से एक है. गोपनीयता की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में रूस ने चीन से सैन्य उपकरण समेत अन्य मदद मांगी है. इस संबंध में सबसे पहले खबर फाइनेंशियल टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट ने दी थी.

बाइडन प्रशासन ने चीन पर रूस को लेकर गलत सूचनाएं फैलाने का भी आरोप लगाया है जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना के यूक्रेन पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमला करने के लिए एक बहाना हो सकती है. बाइडन प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि बीजिंग रूस के इन गलत दावों का प्रचार कर रहा है कि यूक्रेन अमेरिका की मदद से रासायनिक और जैविक हथियारों की प्रयोगशालाएं चला रहा है.

चीन ने कहा रूस के साथ दोस्ती की कोई सीमा नहीं
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से चीन अपने दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ तनाव की स्थिति में आ गया है. चीन को इन बाजारों तक पहुंच की जरूरत है लेकिन उसने मॉस्को के प्रति भी समर्थन दिखाया है. उसने कहा है कि रूस के साथ उसकी दोस्ती की ‘‘कोई सीमा नहीं’’ है.

चीन के विदेश नीति के वरिष्ठ सलाहकार यांग जिएची के साथ वार्ता में सुलिवान निश्चित तौर पर इस पर चर्चा करेंगे कि बीजिंग किन सीमाओं तक मॉस्को की मदद करेगा. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि बैठक में ‘‘यूक्रेन की स्थिति निश्चित तौर पर बातचीत का मुद्दा होगी.

मदद के लिए रूस के अनुरोध के बारे में पूछे जाने पर झाओ ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर हाल में चीन को निशाना बनाते हुए झूठी सूचनाएं फैलाने का अभियान चला रहा है. यह दुर्भावनापूर्ण है. अब सबसे ज्यादा जरूरत है कि सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और तनाव कम करने का प्रयास करना चाहिए. हमें तनाव बढ़ाने के बजाय कूटनीतिक वार्ता को बढ़ावा देना चाहिए.’’

वार्ता पर संक्षिप्त टिप्पणियां करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन का जिक्र किए बिना कहा ‘‘इस बैठक का मुख्य मुद्दा पिछले नवंबर में चीन और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों के वर्चुअल सम्मेलन में बनी अहम आम सहमति को लागू करना है.’’

झाओ ने मंत्रालय की वेबसाइट पर रविवार देर रात पोस्ट किए बयान में कहा, ‘‘वे चीन-अमेरिका संबंधों और परस्पर हितों के अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.’’ वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि वार्ता क्षेत्रीय तथा वैश्विक सुरक्षा पर यूक्रेन - रूस युद्ध के प्रत्यक्ष असर पर केंद्रित होगी.

सुलिवान के रोम में इटली के प्रधानमंत्री मारिया द्रागी के कूटनीतिक सलाहकार लुइगी मैत्तियोलो से भी मुलाकात करने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: मारियुपोल में 11 किमी अंदर घुसी पुतिन की सेना, पांच शहरों में दबदबा, यूक्रेन पर रूस ने बनाई बढ़त

Ukraine Russia War: यूक्रेन से जंग रूस को पड़ रहा बहुत महंगा, 19 दिनों के युद्ध में अब तक हुआ ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget