एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: यूक्रेन से जंग रूस को पड़ रहा बहुत महंगा, 19 दिनों के युद्ध में अब तक हुआ ये नुकसान

इस जंग में यूक्रेन को तो नुकसान हुआ ही है साथ ही रूस को भी कम क्षति नहीं हुई है. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट करके रूस को हुए नुकसान की जानकारी दी. 

रूस और यूक्रेन के बीच 19 दिनों से जंग जारी है. दोनों देशों के बीच युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी को हुई थी. इस जंग में यूक्रेन को तो नुकसान हुआ ही है साथ ही रूस को भी कम क्षति नहीं हुई है. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट करके रूस को हुए नुकसान की जानकारी दी. 

यूक्रेन ने दावा किया कि 19 दिनों के इस जंग में रूस के 12 हजार सैनिक मारे गए हैं. सैनिकों के साथ-साथ जंग में रूस के कई हथियार भी नष्ट हुए हैं. इसमें 77 एयरक्राफ्ट, 90 हेलिकॉप्टर, 389 टैंक, 60 सिस्टर्न्स, 8 यूएवी, 1249 सेना के वाहन, 64 एमएलआरएस, 617 वाहन, 3 वैसेल्स, 34 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम्स का नुकसान हुआ है.

बता दें कि रूस के हमले के साथ यूक्रेन में जंग की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से रूस अब तक यूक्रेन के कई शहरों में तबाही मचा चुका है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के कार्यालय के मुताबिक, 24 फरवरी से 13 मार्च तक यूक्रेन में 1,663 नागरिक हताहतों की संख्या दर्ज हुई है. जंग में अब तक 596 लोग मारे गए और 1,067 घायल हुए. 19 दिनों में जंग में अब तक दो पत्रकारों की भी मौत हुई है. हाल में अमेरिका के एक 50 वर्षीय पत्रकार की मौत हुई है. 

दोनों देशों के बीच चौथे दौर की बातचीत 

रूस और यूक्रेन के बीच आज सोमवार को चौथे दौर की बातचीत हो रही है. वार्ता वर्चुअली हो रही है. इससे पहले तीन दौर की बातचीत में दोनों देशों के बीच जंग रोकने को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका. बता दें कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की पहली बातचीत यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पर हुई थी. 

दूसरी बातचीत भी बेलारूस में ही आयोजित हुई थी. दोनों देशों के बीच वार्ता तुर्की के एंटाल्या शहर में भी हो चुकी है. रूस के विदेश मंत्री सेरजी लवरोव (Sergey Lavrov) और यूक्रेन के विदेश मंत्री डिमित्री कुलेबा (Dmytro Kuleba) के बीच ये मुलाकात हुई. दोनों विदेश मंत्रियों की बातचीत बेनतीजा रही थी.

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: जंग के बीच रूस और यूक्रेन में आज चौथे दौर की बातचीत, जेलेंस्की का देश कर सकता है ये मांग

भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, 16 मार्च को लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास

वीडियोज

अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall
NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
Pregnancy Chances After Periods: पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
Embed widget