एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine News: रूस ने यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम का ऐलान किया, नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कवायद

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन में नागरिक आबादी को निकालने के लिए बुधवार सुबह मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा की है.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन में नागरिक आबादी को निकालने के लिए बुधवार सुबह मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा की है. समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, रूस ने "साइलेंस मोड" घोषित किया है और कीव सहित कई शहरों से मानवीय गलियारे प्रदान करने के लिए तैयार है. यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दोनों पक्षों ने मानवीय गलियारों को बाधित करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाया है. रूस ने कहा कि वे चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव, मारियुपोल और ज़ापोरिज्जिया से गलियारे प्रदान करने के लिए तैयार हैं. मानवीय समन्वय केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिज़िन्त्सेव ने कहा कि रूस ने फिर से यूक्रेन को नागरिकों की वापसी के लिए मार्गों पर सहमत होने की पेशकश की.

जेलेंस्की ने ज्यादा मानवीय गलियारों की अपील की थी
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध के दौरान सुरक्षित निकासी की कोशिश कर रहे यूक्रेनी नागरिकों के लिए मानवीय गलियारों के विस्तार और रेड क्रॉस से अधिक सहयोग का आह्वान भी किया था. एक अज्ञात जगह से मंगलवार को दिए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि दक्षिणी समुद्री बंदरगाह शहर मारियुपोल में नाकेबंदी के बीच शरीर में पानी की कमी होने से एक बच्चे की मौत हो गई, यह इस बात का संकेत है कि शहर के लोग कितने हताश हो गए हैं.

भारत ने सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाला
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया है और छात्र बसों में सवार हो कर पोलतावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया है. वे अभी पोलतावा शहर के लिए रास्ते में हैं जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिये रेलों पर सवार होंगे.’’

उन्होंने कहा कि आपरेशन गंगा अभियान के तहत उड़ानों में उन्हें भारत वापस लाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि भारत, 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद से, पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे 17,100 से अधिक भारतीय छात्रों को अब तक वापस ले आया है. सूमी में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच कई दिनों से जंग चल रही है.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia War: रूस को बड़ा झटका, ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शेल नहीं खरीदेगी रूसी तेल और प्राकृतिक गैस

Ukraine Russia War: यूक्रेन-रूस जंग पर जिनपिंग और मैक्रों के बीच हुई बातचीत, चीनी राष्ट्रपति ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget