एक्सप्लोरर

UK: 'मस्क हो या फिर कोई और, जो गलत है वह गलत है', यहूदी विरोधी बयान पर भड़के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

Rishi Sunak On Elon Musk: ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने एलन मस्क के यहूदी विरोधी बयान की निंदा की है. साथ ही इसे गलत ठहराया है. उन्होंने कहा है कि यहूदी विरोधी भावना पूरी तरह से गलत है.

Britain: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बिजनेस टाइकून एलन मस्क के यहूदी विरोध की निंदा की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि यहूदी विरोध हर तरीके से गलत है. गौरतलब है कि हाल ही में मस्क ने यहूदी विरोध भावना को बढ़ावा दिया था, जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है. 

यूके के पीएम सुनक ने रविवार को ब्लूमबर्ग टीवी साक्षात्कार में कहा कि निश्चित रूप से मैं यहूदी विरोधी भावना से घृणा करता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एलन मस्क हैं या फिर कोई सड़क पर किसी को गाली गलौच करने वाला व्यक्ति. यहूदी विरोधी भावना पूरी तरह से गलत है. दरअसल, हाल ही में यहूदी विरोध के खिलाफ एक यूजर ने कैप्शन के साथ वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया था. 

मस्क ने यहूदी विरोध को दिया था बढ़ावा 

यूजर ने अपने पोस्ट में कहा था कि यहूदी लोग, गोरों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा कि 'आपने असली सच बोला है.' मस्क की इस प्रतिक्रिया के बाद बवाल बढ़ता चला गया. सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के लिए जमकर निशाना बनाया गया. मस्क पर यहूदी विरोध को बढ़ावा देने का आरोप लगने के बाद वॉल्ट डिज़नी और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी समेत कई कंपनियों ने एक्स  को दिए जाने वाले अपने विज्ञापन रोक दिए. 

बाइडेन ने भी की मस्क के बयान की निंदा 

अब ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने भी मस्क को लेकर निशाना साधा है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यालय ने मस्क के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. मालूम हो कि बीते दिनों ब्रिटिश पीएम सुनक ने एक कार्यक्रम में एलन मस्क के साथ मंच भी साझा किया था. ऐसे में मस्क के ताजा बयान के बाद सुनक भी आलोचकों के निशाने पर आ गए, ऐसे में उन्होंने अपने ताजा इंटरव्यू में मस्क के बयान पर प्रतिक्रिया दी. 

गौरतलब है कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित हजारों लोगों ने मध्य लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ एक मार्च में भाग लिया. बता दें कि इजरायल -हमास संघर्ष ने सामुदायिक तनाव को बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को सताया मौत का डर, समर्थकों को भेजकर भारतीय राजदूत से करवाई बदसलूकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget