एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Funeral: आज होगा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, की गई हैं ये खास तैयारियां

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था. महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है और उनके अंतिम संस्कार की रस्में वेस्टमिंस्टर एबे में होंगी.

Queen Elizabeth II Funeral: लंदन (London) के वेस्टमिंस्टर एबे (Westminster Abbey) में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पूरे ब्रिटेन में महारानी के दिवंगत होने की वजह से शोक का माहौल है. राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम के प्रसारण के लिए ब्रिटेन के कई पार्कों में बड़ी स्क्रीन लगाई गईं हैं ताकि वहां के लोग अपनी महारानी की अंतिम यात्रा के अंतिम दर्शन कर सकें. 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है और उनके अंतिम संस्कार की रस्में आज यानी सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में होंगी.

कैसे होगा महारानी का अंतिम संस्कार?
पिछले 57 वर्षों में ब्रिटेन का पहला राजकीय अंतिम संस्कार एक सख्त प्रोटोकॉल और सैन्य परंपरा के तहत होगा, जिसके लिए कई दिनों से अभ्यास जारी है. संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) ने कहा कि सोमवार को ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है और अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर लंदन में कई सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं.

विभाग ने कहा कि दिवंगत महारानी के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदर्शित करने के लिए रविवार रात आठ बजे सामुदायिक समूह, क्लब, अन्य संगठनों के अलावा घरों में भी आम लोगों को एक मिनट का मौन रखने को कहा जा रहा है.

अंतिम संस्कार के लिए क्या तैयारियां की गई हैं?
डीसीएमएस ने कहा कि लंदन के हाइड पार्क, शेफील्ड के कैथेड्रल स्क्वायर, बर्मिंघम के सेंटेनरी स्क्वायर, कार्लिस्ले के बिट्स पार्क, एडिनबरा के होलीरूड पार्क और उत्तरी आयरलैंड में कोलेराइन टाउन हॉल समेत देश भर में विशाल स्क्रीन लगाई जाएंगी. इसने कहा कि पूरे ब्रिटेन में सिनेमाघर भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम दिखाने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं.

महारानी के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सुबह साढ़े छह बजे वेस्टमिंस्टर हॉल को श्रद्धांजलि देने के लिए आ रही आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचीं.

दुनिया भर के 500 नेता होंगे शामिल
महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शाही परिवार के सदस्यों समेत करीब 500 विश्व नेता शामिल होंगे. शाही ताबूत को जुलूस की शक्ल में पैलेस आफ वेस्टमिंस्टर के वेस्टमिंस्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर एबे ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूर्वांह्न 11 बजे शुरू होंगी और करीब एक घंटे बाद दो मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ संपन्न होगी.

इसके बाद एक सार्वजनिक जुलूस दोपहर 12.15 बजे शुरू होगा और दिवंगत महारानी (Queen Elizabeth II) का ताबूत वेस्टमिंस्टर एबे से लंदन (London) के वेलिंग्टन आर्च ले जाया जाएगा और वहां से उसका विंडसर का सफर शुरू होगा. सोमवार की शाम को एक निजी शाही रस्म में महारानी को किंग जार्ज षष्ठम मैमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा.

Mohali MMS Scandal: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहीं थमा बवाल- प्रोटेस्ट तेज, शिमला से युवक गिरफ्तार, जानिए पूरा अपडेट

AAP vs BJP: दिल्ली के सीएम बोले- 'भ्रष्टाचार का वध कर रहे', बीजेपी का पलटवार- 'नींद की गोली ले रहे वो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget