एक्सप्लोरर

7 साल पहले PM मोदी का वो ब्रिटेन दौरा, जब खुद क्वीन एलिजाबेथ-II ने बकिंघम पैलेस में किया था शानदार स्वागत

Queen Elizabeth II Death News: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया और अपने ब्रिटेन दौरे के किस्सों को फोटो के साथ शेयर किया.

Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth Second) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. महारानी के निधन पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी उन्हें याद कर शोक व्यक्त किया. पीएम मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करके उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, "ब्रिटेन की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकातें महारानी से हुईं. उनकी गर्मजोशी और उदारता कभी भुलाई नहीं जा सकती. आपको बता दें कि, महारानी के साथ पीएम मोदी की दो मुलाकातें हुईं जिसमें पहली मुलाकात साल 2015 में तो वहीं दूसरी मुलाकात साल 2018 में हुई थी."

जब महारानी ने पीएम मोदी को दिखाया वो रूमाल

पीएम मोदी ने याद करते हुए कहा कि साल 2015 और 2018 में ब्रिटेन की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं. मैं उनकी गर्मजोशी और उदारता को कभी नहीं भूल पाऊंगा. एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था. उनके इस व्यवहार को सदा पसंद करता हूं.

उन्होंने आगे कहा कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक कद्दावर शख्सियत के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. वह सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं. उनके निधन से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं.

पीएम मोदी के स्वागत में दरवाजे तक आईं महारानी

प्रधानमंत्री के बनने के बाद पीएम मोदी साल 2015 में पहली बार ब्रिटेन का दौरा किया था. तब बकिंघम पैलेस में महारानी ने शानदार स्वागत किया गया था. मोदी के स्वागत के लिए महारानी खुद महल के मुख्य द्वार तक आई थी. इस दौरे की सबसे खास बात ये थी हमेशा दस्ताना पहनने वाली महारानी बिना दस्ताने के ही मोदी से हाथ मिलाया था. इसके बाद पीएम मोदी को एलिजाबेथ द्वितीय शाही संग्राहलय ले गई थी.

महारानी जानती थी पीएम मोदी शाकाहारी है लिहाजा लंच के दौरान शाकाहारी और गुजराती भोजन की व्यवस्था की गई थी. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने महारानी को खास गिफ्ट दिया जो उनके भारत दौरे से जुड़ी हुई थी.

पीएम मोदी का ब्रिटेन का दूसरा दौरा

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ब्रिटेन (Britain) का दूसरा दौरा साल 2018 में किया. इस दौरान भी बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) मोदी का शानदार स्वागत हुआ है. एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth Second) ने गर्मजोशी से स्वागत किया था. इसी दौरे के दौरान महारानी ने मोदी को खास रुमाल (Handkerchief) भेंट किया था. इस रुमाल को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने 1947 में उनके शादी के दौरान भेंट किया था.

ये भी पढ़ें: Queen Elizabeth II Death: महारानी के चाचा ने प्यार में छोड़ दिया था सिंहासन, तब जाकर एलिजाबेथ की किस्मत में आया राजयोग

ये भी पढ़ें: Queen Elizabeth II Death: अगले 10 दिन नहीं दफनाया जाएगा महारानी एलिजाबेथ का शव, जानें अंतिम संस्कार का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget