एक्सप्लोरर

Vladimir Putin Speech: 'हम नहीं झुकेंगे', पुतिन का पश्चिमी देशों पर जोरदार हमला, कहा- वो रूस को बर्बाद करना चाहते हैं

10 महीने से यूक्रेन के साथ जंग में उलझे रूसी राष्ट्रपति के इस संबोधन पर पूरी दुनिया की नजर थी. नए साल पर दिए इस संदेश में पुतिन ने पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोला हैं.

Vladimir Putin's New Year Speech: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नए साल की पूर्व संध्या पर देश वासियों को संबोधित किया है. यूक्रेन के खिलाफ पिछले 10 महीने से जंग लड़ रहे पुतिन का पूरा फोकस जंग में लड़ रहे सैनिकों का हौसला बढ़ाने पर ही रहा. अपने संबोधन में उन्होंने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन के जरिए रूस को बर्बाद करने की साजिश में लगे हुए हैं.

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम यूक्रेन को हथियार बनाकर रूस को बर्बाद करना चाहता है लेकिन उनका देश कभी नहीं झुकेगा. रूस की सरकारी टीवी पर प्रसारित वीडियो संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस 'मातृभूमि की रक्षा' और 'असल आजादी' को सुरक्षित करने के लिए यूक्रेन से जंग लड़ रहा है.

पश्चिम पर झूठ बोलने का आरोप
9 मिनट के संबोधन में रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिम ने उसे यूक्रेन में 'विशेष सैन्य अभियान' शुरू करने के लिए उकसाया. ध्यान रहे कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई को युद्ध न कहकर इसे विशेष सैन्य अभियान कहते आ रहे हैं.

पुतिन ने कहा कि यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है. हम उस मोर्चे पर लड़ रहे हैं जहां हम अपने साझे भविष्य और असल आजादी की नींव रखते हैं. उन्होंने आगे कहा हम हमेशा से जानते रहे हैं कि रूस का संप्रभु, आजाद और सुरक्षित भविष्य केवल हम पर, हमारी ताकत और हमारे दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है और आज हमारा इस बात पर भरोसा और गहरा हो गया है.

शांति का पाखंड करता है पश्चिम- पुतिन
पुतिन ने कहा, "पश्चिम का प्रभु वर्ग सालों से शांति का पाखंड करता रहा है. वे हमें शांतिपूर्ण इरादों का भरोसा देते रहे. यहां तक कि उन्होंने डोनबास में चल रहे गंभीर संघर्ष में मदद करने का आश्वासन भी दिया लेकिन असल में वे उन नव-नाजियों को हर तरह से प्रोत्साहन दे रहे थे जो पीपल्स रिपब्लिक ऑफ डोनबास के शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ लगातार सैन्य और आतंकी कार्रवाई को जारी रखने में लगे हुए थे."

रूसी राष्ट्रपति ने हमला बोलते हुए कहा पश्चिम ने शांति को लेकर झूठ कहा जबकि वह आक्रामकता की तैयारी कर रहा था और आज वह रूस को कमजोर और बांटने के लिए यूक्रेन और इसके लोगों का खुलेआम इस्तेमाल करने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहा है. सरकारी टीवी पर रूस में आधी रात को प्रसारित संदेश में दो दशक से रूस की कमान संभाल रहे पुतिन ने कहा, "हमने कभी ऐसा नहीं होने दिया और हम कभी भी किसी को हमारे साथ ऐसा नहीं करने देंगे."

यह भी पढ़ें

Russia-China: रूस-यूक्रेन युद्ध पर PM मोदी की राह चले शी जिनपिंग, पुतिन से कहा- कूटनीतिक तरीके से निकाला जाए हल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Khamenei Funeral Highlights: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget