एक्सप्लोरर

पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने चुनाव आयोग से लिखित में मांगी माफी

आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख से आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर लिखित में माफी मांगने को कहा था.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अगले संभावित प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज निर्वाचन आयोग से लिखित में माफी मांग ली और साथ ही एक हलफनामा भी दाखिल किया. इमरान खान पर आरोप है कि 25 जुलाई को आम चुनाव के दौरान अपना वोट डालते समय आचार संहिता का उल्लंघन किया था. यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गयी है. वहीं इस मामले पर जियो न्यूज ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख से आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर लिखित में माफी मांगने को कहा था. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सरदार मुहम्मद रजा की अध्यक्षता में हुई चार सदस्यीय पीठ की सुनवाई के दौरान इमरान खान ने लिखित माफी और हलफनामा दायर किया.

चुनाव आयोग ने गुरुवार को इमरान खान के वकील बाबर ऐवान द्वारा दाखिल किए जवाब को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था. बाबर ऐवान ने कहा था कि उनके क्लाइंट ने जानबूझकर अपने मतपत्र पर सार्वजनिक रूप से मोहर नहीं लगायी थी. ऐवान ने साथ ही कहा कि इस विवाद को अब खत्म किया जाए. उन्होंने आयोग से अपील की थी कि वह इमरान खान को एनए 53 इस्लामाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित करें.

एनए-53 इस्लामाबाद संसदीय क्षेत्र में मतपत्र पर स्टांपिंग करते हुए पाए जाने के बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने इसका खुद से संज्ञान लिया था. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय पीठ ने खान के खिलाफ मामले की सुनवाई की.

ऐवान ने कल आयोग को लिखित जवाब देते हुए बताया था कि उनके क्लाइंट ने जानबूझकर मतदान नहीं किया था. इस जवाब के मुताबिक इमरान के मतपत्र की फोटो उनकी अनुमति के बगैर लिए गए. वहीं गोपनीयता बरतने के लिए वोट डालने वाले स्थान के आसपास लगाए गए पर्दे मतदान केंद्र के अंदर बढ़ती भीड़ के कारण गिर गए थे.

पाकिस्तान की एक न्यूज़ चैनल के मुताबिक अवान ने पीठ को बताया, "भीड़ के कारण मतदान केंद्र पर डिवाइडर को हटा दिया गया था." खान ने जब कर्मचारियों से निर्देश बताने के लिए कहा तो उन्हें बताया गया कि कैसे वोट डालें.

बता दें कि इमरान (65) ने एनए-53 इस्लामाबाद संसदीय सीट से पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता शाहिद खाकान अब्बासी को 48,577 मतों से पराजित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई
अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई
भारत की इन दवाओं के ऊपर अमेरिका में नहीं लगेगा टैरिफ, 100% छूट का ऐलान
भारत की इन दवाओं के ऊपर अमेरिका में नहीं लगेगा टैरिफ, 100% छूट का ऐलान
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget