एक्सप्लोरर

अमेरिका: कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन ने कही ये बड़ी बात, जानिए

बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस वायरस को हराकर रहूंगा लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह दो महीने में हो जाएगा. यहां तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा है और इसे हराने में भी लंबा वक्त लगने वाला है.’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को पराजित करने में लंबा समय लगेगा और वह इस दिशा में आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस वायरस को हराकर रहूंगा लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह दो महीने में हो जाएगा. यहां तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा है और इसे हराने में भी लंबा वक्त लगने वाला है.’’

दरअसल बाइडेन ने हाल ही में कहा था कि अगले कई महीनों तक इस महामारी की दिशा बदलने के लिए उनका प्रशासन कुछ नहीं कर सकता है. हालांकि दो महीने पहले उन्होंने कहा था कि वह वायरस को हराकर रहेंगे. बाइडेन इन बयानों से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं गलत कह रहा हूं तो बताएं, आज सुबह मैं अन्य देशों के नेताओं से बात कर रहा था. मेरा खयाल है कि यह दिन उन पहले दिनों में से एक है जब कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है, संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटी है.’’

बाइडेन ने लोगों से की ख़ास अपील 

बाइडेन ने कहा, ‘‘इसमें वक्त लगेगा, बहुत वक्त.’’ इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मृतक संख्या 4,10,000 है और ऐसा अनुमान है कि हालात बदलने तक मृतक संख्या 6 लाख से 6.6 लाख तक पहुंच चुकी होगी. उन्होंने कहा कि टीकाकरण सही दिशा में उठाया गया कदम है.

बाइडेन ने 20 जनवरी को ली थी राष्ट्रपति पद की शपथ

गौरतलब है कि 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन ने शपथ ली थी. इसी के साथ अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हुई. जो बाइडेन से पहले उप-राष्ट्रपति पद की शपथ भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ली. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा मौजूद थे. इस मौके पर वहां मौजूद जो बाइडेन की पत्नी भावुक दिखीं.

इसे भी पढ़ेंः Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर 18वीं बार परेड का हिस्सा होगा 'रियो', '61 घुड़सवार रेजिमेंट' का करेगा नेतृत्व

Republic Day 2021: जानिए 26 जनवरी को आखिर क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, अब तक 111 लोगों की मौत
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, अब तक 111 लोगों की मौत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget