एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: पुतिन से मॉस्को में मुलाकात करना चाहते हैं पोप फ्रांसिस, कहा- संदेश भेजा, लेकिन अभी तक नहीं आया जवाब

Pope Francis wants to meet Putin: पोप फ्रांसिस ने बार-बार यूक्रेन में शांति का आह्वान किया है और एक "क्रूर और संवेदनहीन युद्ध" की निंदा की है, लेकिन कभी भी पुतिन या मॉस्को का नाम नहीं लिया.

Pope Francis wants to go to Moscow: पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करने का अनुरोध किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. पोप ने इटली के कोरिएरे डेला सेरा अखबार को बताया कि उन्होंने पुतिन को एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि "मैं मॉस्को जाने के लिए तैयार हूं". उन्होंने कहा, "हमें अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है और हम अभी भी जोर दे रहे हैं, हालांकि मुझे डर है कि पुतिन इस समय यह बैठक नहीं कर सकते हैं और न ही ऐसा चाहते हैं."

पोप ने बार-बार यूक्रेन में शांति का आह्वान किया है और एक "क्रूर और संवेदनहीन युद्ध" की निंदा की है, लेकिन कभी भी पुतिन या मॉस्को का नाम नहीं लिया. रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख ने यह भी कहा कि वह जल्द ही यूक्रेन की यात्रा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं अभी के लिए कीव नहीं जा रहा हूं. मुझे लगता है कि मुझे नहीं जाना चाहिए. मुझे पहले मास्को जाना है, मुझे पहले पुतिन से मिलना है."

पोप फ्रांसिस ने यह भी कहा कि रूसी ऑर्थोडॉक्स पैट्रिआर्क किरिल, रूसी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी, "पुतिन के ऑल्टर बॉय नहीं बन सकते." बता दें ऑर्थोडॉक्स चर्च के साथ संवाद, जो 1054 में कैथोलिक चर्च से अलग हो गया, फ्रांसिस के परमधर्मपीठ की एक घोषित प्राथमिकता है.

हालांकि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से,  शांति के लिए पोप का आह्वान, किरिल के दृष्टिकोण के विपरीत है. किरिल ने यूक्रेन में पुतिन के "सैन्य अभियान" और रूस की "बाहरी और आंतरिक दुश्मनों" के खिलाफ लड़ाई का बचाव किया है.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: रूस का दावा- अमेरिकी और यूरोपीय हथियार वाले यूक्रेनी लॉजिस्टिक्स सेंटर को किया तबाह

Imran Khan allegation on US: इमरान खान का अमेरिका पर बड़ा आरोप, कहा- सत्ता जाने में बाइडन प्रशासन की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget