एक्सप्लोरर

Imran Khan allegation on US: इमरान खान का अमेरिका पर बड़ा आरोप, कहा- सत्ता जाने में बाइडन प्रशासन की साजिश

Pakistan: क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान कई बार आरोप लगा चुके हैं कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने पाकिस्तान में सरकार बदलने के लिए अमेरिका के साथ सांठगांठ की है.

Imran Khan allegation on US: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन पर साजिश करने का सोमवार को आरोप लगाया है. पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री खान को 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटा दिया गया था. इसके साथ ही वह पाकिस्तान के इतिहास में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से अपदस्थ किये जाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री हो गए.
 
क्रिकेटर से नेता बने खान कई बार आरोप लगा चुके हैं कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने पाकिस्तान में सरकार बदलने के लिए अमेरिका के साथ सांठगांठ की है. हालांकि, उन्होंने इसका कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है और वाशिंगटन ने किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इनकार किया है. खान ने ट्वीट कर यह नया दावा ऐसे समय किया है, जब एक अमेरिकी रक्षा विश्लेषक डॉ. रेबेका ग्रांट ने ‘फॉक्स न्यूज’ के एक शो में पाकिस्तान के बारे में टिप्पणी की है.
 
रूस के साथ सौदों की तलाश बंद करे
 
ग्रांट ने शो के दौरान कहा, ‘‘पाकिस्तान को यूक्रेन का समर्थन करने की जरूरत है, रूस के साथ सौदों की तलाश बंद करनी चाहिए. चीन के साथ अपनी भागीदारी सीमित करनी चाहिए और अमेरिका विरोधी नीतियों को रोकना चाहिए जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को कुछ सप्ताह पहले पद से हटना पड़ा था.’’
 
खान का कहना वह विदेशी साजिश का शिकार हुए
 
खान ने कहा कि यह टिप्पणी उनके इस दावे की पुष्टि करती है कि वह विदेशी साजिश का शिकार हुए. उन्होंने अपने बयान के साथ ग्रांट की टिप्पणी का वीडियो क्लिप भी साझा किया. उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी को शासन परिवर्तन की अमेरिकी साजिश के बारे में कोई संदेह था, तो यह वीडियो सभी संदेहों को दूर करेगा कि लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को क्यों हटाया गया.
 
अमेरिका प्रधानमंत्री के रूप में कठपुतली चाहता है
 
स्पष्ट है कि अमेरिका प्रधानमंत्री के रूप में एक आज्ञाकारी कठपुतली चाहता है जो पाकिस्तान को यूरोपीय युद्ध में तटस्थता का विकल्प नहीं चुनने देगा. खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से सवाल किया कि उनके हटने से पाकिस्तान में अमेरिका विरोधी भावना बढ़ी या कम हुई. खान ने इससे पहले मार्च में वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत द्वारा भेजे गए एक गुप्त पत्र का इस्तेमाल अपनी सरकार को हटाने के लिए विदेशी साजिश के अपने दावे का समर्थन करने के लिए किया था. पत्र एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के साथ राजदूत की बातचीत के बारे में था, जिन्होंने रूस के प्रति पाकिस्तान की नीति पर नाराजगी व्यक्त की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget