एक्सप्लोरर

खुद को स्किल्ड लेबर का हब बनाना चाहता है पोलैंड, भारतीयों के लिए किया वीजा पॉलिसी में बदलाव

Poland Visa Rules : पोलैंड एक नए विधायी ड्राफ्ट पर काम कर रहा है. जिसका उद्देश्य वीजा और रेजिडेंस परमिट को सरल बनाना है. इसमें विदेशी वर्कर्स के नियमों के पालन न करने पर सजा का भी प्रावधान है.

Poland Changes Visa Rules for Indians : पोलैंड दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां हर साल भारत के लोग भारी तादाद में नौकरी के लिए जाते हैं. पोलैंड भारतीय लोगों के बीच नौकरी और पढ़ाई के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है. ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए यूरोप के इस देश ने साल 2025 के लिए अपने वीजा नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है.

दिलचस्प बात ये है कि पोलैंड ने ऐसे समय पर वीजा नियमों में बदलाव का ऐलान किया, जब अमेरिका ने भी अपने लोकप्रिय वीजा प्रोग्राम H-1B वीजा में बदलाव किया है. आज दुनिया के कई देश स्किल प्रोफेशनल्स के लिए अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी को बिल्कुल आसान बनाने की ओर बड़े कदम उठा रहे हैं.

पोलैंड ने विदेशी वर्कर्स के लिए बदलाव

पोलैंड की तरफ से किए गए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव विदेशी वर्कर्स के लिए अनिवार्य एंप्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट है. इन नए नियमों के तहत वर्कर्स अब सिविल लॉ कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनियों में नौकरी नहीं कर सकते हैं. इससे वर्कर्स को नौकरी में अधिक सुरक्षा और पोलिश श्रम कानूनों के तहत विशेष संरक्षण की सुविधा मिलेगी. दरअसल, पोलैंड का यह कदम पारदर्शी और नियमित लेबर मार्केट बनाने के प्रयासों का हिस्सा है. पोलैंड चाहता है कि उसके देश में आने वाले विदेशी वर्कर्स को किसी भी तरह के शोषण का सामना न करना पड़े.

पोलैंड में बढ़ रही स्किल्ड वर्कर्स की मांग

उल्लेखनीय है कि पोलैंड एक नए विधायी ड्राफ्ट पर भी काम कर रहा है. जिसका उद्देश्य वीजा और रेजिडेंस परमिट को सरल बनाना है. इस ड्राफ्ट में विदेशी वर्कर्स की बेहतर निगरानी और नियमों के पालन न करने पर सजा का प्रावधान है. इसके अलावा इस ड्राफ्ट के तहत अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले लोगों को रोकना भी है. पोलैंड में इस वक्त स्किल्ड वर्क फोर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. नए वीजा के जरिए पोलैंड खुद को स्किल लेबर का हब बनाना चाहता है और इससे पोलैंड ग्लोबल टैलेंट के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनने वाला है.

पोलैंड ने नए वीजा का भी किया ऐलान

पोलैंड के अलग-अलग सेक्टर्स में विदेशी वर्कर्स की खुब मांग है. जिसे पूरा करने के लिए पोलैंड ने नई वीजा कैटेगरी का भी ऐलान किया है.

  • नेशनल वीजा (टाइप D): 90 दिनों से अधिक रोजगार के लिए.
  • सीजनल वर्क वीजाः मुख्य रूप से कृषि, पर्यटन और निर्माण में, अधिकतम 9 महीनों के लिए मान्य.
  • EU ब्लू कार्डः हाई स्किल वर्कर्स के लिए लंबे समय के प्रवास और त्वरित निवास विकल्प प्रदान करता है.
  • अस्थायी निवास परमिटः जॉब ऑफर्स या बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अधिकतम 3 साल के लिए.
  • बिजनेस वीजाः पोलैंड में बिजनेस में निवेश करने वाले लोगों के लिए.

यह भी पढे़ंः अमेरिका में भारतीय पा रहे सबसे ज्यादा सैलरी! एच1बी वीजा के आवेदकों की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget