एक्सप्लोरर

Wagner Fighters: वैगनर समूह के लड़ाकों से खौफ में हैं पोलैंड और लिथुआनिया, बेलारूस से लगे बॉर्डर को करने जा रहे सील

Wagner Fighters In Belarus: वैगनर समूह के लड़ाकों से पोलैंड और लिथुआनिया जैसे देश भी भयभीत हैं. ऐसे में दोनों अब बेलारूस के साथ अपनी-अपनी सीमाएं बंद करने पर विचार कर रहे हैं.

Wagner Fighters: रूस के बाद वैगनर समूह के लड़ाकों से पोलैंड और लिथुआनिया जैसे देश भी भयभीत हैं. यही वजह है कि दोनों देश अब बेलारूस के साथ अपनी-अपनी सीमाएं बंद करने पर विचार कर रहे हैं. इससे पहले बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बीते रविवार को पुतिन के साथ मुलाकात में कहा था कि  बेलारूस में मौजूद वैगनर लड़ाके वर्साय (पोलैंड की राजधानी) की तरफ बढ़ना चाहते हैं. इस बात से पोलैंड बेहद चिंतित नजर आ रहा है. 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, लिथुआनिया के एक आंतरिक मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि वैगनर समूह की मौजूदगी चिंताजनक है. ऐसे में बेलारूस के साथ लगे सीमा को बंद करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है. इस दौरान लिथुआनिया ने अपने पश्चिमी सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वैगनर ग्रुप के सैनिक बेलारूस की सीमाओं को पार करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है. 

पोलैंड को सता रहा वैगनर लड़ाकों का डर 

पोलैंड की सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष, जारोस्लाव कैज़िंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वैगनर लड़ाके मनोरंजन के लिए बेलारूस में नहीं हैं, वे कुछ योजना बना रहे हैं. वे कई प्रकार के संकट पैदा करने के लिए बेलारूस में आये हैं. उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि उनका निशाना पोलैंड पर है. ऐसे में पोलैंड अपनी रक्षा क्षमताओं का निर्माण कर रहा है ताकि उनकी उकसावे गतिविधियां विफल हो जाएं. 

बेलारूस- पोलैंड सीमा बढ़ गया तनाव 

गौरतलब है कि बेलारूस और पोलैंड की सीमा पर तनाव बढ़ गया है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बेलारूस की तरफ से पुतिन एक नया हमला कर सकते हैं. वह बेलारूस के जरिए नाटो देश पोलैंड के खिलाफ आक्रामकता दिखा सकते हैं. मालूम हो कि हाल ही में बेलारूस की एक सैटेलाइट तस्वीरें आई हैं, जिसमें एक स्टोरेज एरिया देखने को मिला था, जहां देखा जा सकता है कि अचानक से गाड़ियों और हथियारों को जमा किया जा रहा है. यह तस्वीर पश्चिम की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है. 

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Relation: 'जिस देश के मां-बाप न हो वो जलील ही होता है', पाकिस्तानियों का सरकार पर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget