एक्सप्लोरर

Pakistan News: भारत के GST कलेक्शन देख छूटे पाकिस्तान के पसीने, दम भरते हुए बोले शहबाज- 'हम भी कर देंगे पीछे लेकिन...'

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5.8 ट्रिलियन रुपये की टैक्स चोरी हुई है, जो कहीं न कहीं अर्थव्यवस्था को डुबाने के लिए काफी है.

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है. कंगाली पर खड़े पाकिस्तान को अगर पिछले साल आईएमएफ से लोन नहीं मिला होता तो उसके लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो जाता. हालांकि, एक बार फिर से पाकिस्तान उसी हालत में फंस गया है, जहां उसे 'कटोरा' लेकर आईएमएफ से पैसा देने की अपील करना पड़ रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. 

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवन्यू (एफबीआर) की बैठक में पहुंचे शहबाज शरीफ ने शनिवार (4 मई) को कहा कि पाकिस्तान अगर कड़ी मेहनत से काम करे तो उसके पास भारत से बेहतर प्रदर्शन करने या उससे भी बड़ी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ने की ताकत है. शहबाज का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब पड़ोसी मुल्क में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5.8 ट्रिलियन रुपये की टैक्स चोरी हुई है, जो देश की जीडीपी का 6.9 फीसदी है. 

पाकिस्तान के टैक्स चोरी से ज्यादा तो भारत का जीएसटी कलेक्शन

दरअसल, कहीं न कहीं शहबाज शरीफ को खबर है कि भारत ने जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड बनाया है, तभी बैठक में पहुंचने पर उन्होंने भारत का जिक्र कर डाला. हाल ही में भारत ने जीएसटी के तौर पर 25.15 बिलियन डॉलर जमा किए है. पिछले साल की तुलना में इसमें 12.4 फीसदी का इजाफा हुआ है. पाकिस्तान में लगभग 20 अरब डॉलर की टैक्स चोरी हुई है. इस तरह पड़ोसी मुल्क में जितनी टैक्स की चोरी हुई है, उससे ज्यादा भारत में जीएसटी कलेक्शन हुआ है. 

पड़ोसी देश हमसे आगे: शहबाज शरीफ

बैठक में पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि जिन देशों ने अर्थव्यवस्था को लेकर पुरस्कार और दंड देने में विश्वास किया है, उन्होंने प्रगति की है. पाकिस्तान के जरिए सामना किए जा रही चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "राजस्व इकट्ठा करना बड़ी चुनौती है. पड़ोसी देश हमसे बहुत आगे हैं." भ्रष्टाचार को लेकर बात करते हुए शहबाज ने कहा, "भ्रष्ट्राचार और धोखाधड़ी की वजह से सरकारी खजाने में इजाफा नहीं हो रहा है. इसलिए हमें आईएमएफ के पास जाना पड़ रहा है."

यह भी पढ़ें: 'उरी और बालाकोट जैसा होगा हाल', जयशंकर की आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक; जानें इजरायल-ईरान पर क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget