एक्सप्लोरर

PM Modi Russia Visit : पुतिन से मिलने रूस गए PM मोदी, NATO की अमेरिका में मीटिंग, पश्चिम देशों की क्यों बढ़ रही टेंशन?

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार रूस जा रहे हैं. इस वजह से यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि इस समय अमेरिका में नाटो समिट भी हो रहा है

PM Modi Russia Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा के लिए रवाना हो गए. वह रूस में 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार रूस जा रहे हैं. इस वजह से यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि इस समय अमेरिका में नाटो समिट भी हो रहा है. पूरी दुनिया खासकर पश्चिमी देश मोदी के रूस दौरे पर नजर बनाए हुए हैं. पीएम मोदी सोमवार (आज) दोपहर तक रूस पहुंच जाएंगे. वहीं, अमेरिका में नाटो समिट को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. कहा कि मोदी के रूस दौरे का नाटो समिट से कोई मतलब नहीं है. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 2019 में रूस गए थे. मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आखिरी मुलाकात उज्बेकिस्तान में SCO समिट के दौरान हुई थी. 

वहीं, रूसी राष्ट्रपति के आवास के क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मोदी की इस यात्रा को पश्चिमी देश ईर्ष्या की नजर से देखते हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे, इसके बाद ऑस्ट्रिया चले जाएंगे. इस दौरान मोदी रूस में आयोजित होने वाले 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. 

भारत के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे. इसके बाद भी भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना शुरू कर दिया. भारत और रूस के बीच यूक्रेन जंग के बाद व्यापार तेजी से बढ़ा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत ने 45.4 लाख करोड़ का कच्चा तेल खरीदा था. वित्तीय वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच 54 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ. भारत ने रूस को सिर्फ 3.3 लाख करोड़ का निर्यात किया था. भारत के विदेश सचिव विनय मोहन ने बताया कि दोनों नेता व्यापार में असमानता के मुद्दे पर बातचीत करेंगे.

एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर होगी बात
रूस से भारत ने 2018 में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए डील की थी. 2023 में इनकी डिलिवरी होनी थी, लेकिन यूक्रेन युद्ध की वजह से इसमें देरी हुई. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी पुतिन से बातचीत कर सकते हैं. वहीं, भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ाने और उसमें लगने वाली लागत को कम करने के लिए नए ट्रेड रूट पर भी बातचीत हो सकती है. भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट को 10 साल के लिए लीज पर लिया है. भारत इसके जरिए सेंट्रल एशिया से होते हुए रूस के साथ नए ट्रेड रूट शुरू करने को लेकर बातचीत कर सकता है. भारत इस पोर्ट की मदद से ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के साथ सीधे व्यापार कर सकता है. 

मैंगो मिसाइल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू 
रूस की डिफेंस कंपनी रोस्टेक ने बताया कि उसने भारत में मैंगो मिसाइल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए काम शुरू कर दिया है. डील के फाइनल होने के बाद भारत के सैन्य ताकत में इजाफा होगा. रोस्टेक ने बताया कि वह भारत में बारूद के उत्पादन को लेकर भी प्लान बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget