एक्सप्लोरर

PM Modi Meets Naftali Bennett: प्रधानमंत्री मोदी ने की इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट से मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

PM Modi Meets Naftali Bennett: ग्लासगो में PM नरेंद्र मोदी और इजराइली PM नफ्ताली बेनेट की मुलाकात हुई. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की.

PM Modi Meets Naftali Bennett: ग्लासगो में COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर पहली मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी और इन्नोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया.

पीएम मोदी और नफ्ताली बेनेट की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और बेनेट की औपचारिक मुलाकात सोमवार को संक्षिप्त बातचीत के बाद हुई. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया 'हमारे रणनीतिक भागीदार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लासगो में इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की.'

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट में कहा 'पहली बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.'

द्विपक्षीय संबंधों को बनाएंगे मजबूत

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को काफी महत्व देते हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सौहार्दपूर्ण मुलाकात में सोमवार को बेनेट से बातचीत की.

पीएम मोदी की ओर से ट्वीट किए गए एक वीडियो में दोनों नेता गर्मजोशी भरी चर्चा के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखे. मोदी ने मंगलवार को ट्वीट करते लिखा 'निश्चित तौर पर, हम द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और धरती को बेहतर बनाने के लिए साथ काम करना जारी रखेंगे.' मोदी ने कहा 'भारत के लोग इजराइल के साथ दोस्ती को अत्यधिक महत्व देते हैं.'

अगले साल भारत आ सकते हैं बेनेट 

प्रधानमंत्री बेनेट ने ट्वीट किया 'नरेंद्र मोदी, अंतत: आपसे मिलना वाकई बहुत अच्छा रहा.' पीएम मोदी और बेनेट के बीच मुलाकात जयशंकर की पिछले महीने इजराइल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से इजराइली प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद हुई है. इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक, अगले साल जून में प्रधानमंत्री बने बेनेट के भारत जाने की संभावना है.

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इज़राइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था. तब से, दोनों देशों के बीच संबंध ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित रहे हैं, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है.

प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के राष्ट्रपति और 'मित्र' चान संतोखी से भी जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की. मोदी ने ट्वीट किया 'मेरे मित्र, सूरीनाम के राष्ट्रपति चान संतोखी से मिलने का अवसर पाकर प्रसन्नता हुई, एक ऐसा देश जिसके साथ भारत के सांस्कृतिक संबंध गहरे हैं.'

इसे भी पढ़ेंः
Amarinder Singh Resignation: कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी का एलान, जानें क्या होगा नाम?

Amarinder Singh Resigns: 7 पन्नों का इस्तीफा, सिद्धू-हरीश रावत पर हमला, जानें सोनिया को अमरिंदर ने खत में क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget