एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: मोदी-ट्रंप मुलाकात में डिफेंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई समझौते; क्या टैरिफ और डिपोर्टेशन पर बनी बात?

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज हुई मुलाकात में डिफेंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई समझौते हुए. टैरिफ वॉर की आशंका के बीच व्यापार को दोगुना करने का फैसला भी लिया गया.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता आज सुबह (अमेरिकी समयानुसार गुरुवार रात) संपन्न हुई. इस बातचीत में दोनों देशों के बीच ट्रेड से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई सारे मुद्दों पर बातचीत हुई. डिफेंस से लेकर हर विभाग में आपसी सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई ठोस फैसले भी लिए गए. 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों नेताओं ने डिफेंस, सिक्योरिटी, एनर्जी, ट्रेड, टेक्नोलॉजी से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की. उन्होंने यह भी लिखा कि इस बातचीत में हर सेक्टर में भारत और अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

क्या-क्या हुए समझौते?

    • इंडो पैसेफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का निर्णय. यानी चीन का सामना करने के लिए Quad को प्राथमिकता मिलेगी. Quad भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है.
    • क्रिटिकल खनिज, एडवांस्ट मटेरियल और फार्मास्यूटिकल की मजबूत सप्लाई चैन बनाई जाएगी. संयुक्त निर्माण, संयुक्त विकास और टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर पर और ज्यादा जोर दिया जाएगा.
    • लॉस एंजिलिस और बोस्टन में भारत के वाणिज्य दूतावास खुलेंगे. अमेरिकी यूनिवर्सिटियों को भारत में ऑफशोर कैंपस खोलने का निमंत्रण दिया गया है.
    • भारत और अमेरिका के बीच तेल और गैस व्यापार मजबूत होगा यानी भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल और गैस खरीदेगा.
    • अमेरिका भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों की दिशा में सहयोग बढ़ाएगा.
    • आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का फैसला लिया गया. इस क्रम में जल्द ही 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड में से एक तहव्वूर राणो को जल्द ही अमेरिका से भारत भेजा जाएगा.
    • रक्षा सौदों में अमेरिका से भारत के फाइटल जेट खरीदने की डील प्रमुख रही. भारत अब अमेरिका से F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदेगा.
    • अमेरिका IMEC यानी 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे' के निर्माण में मदद करेगा. यह भारत से इजराइल, इटली और आगे अमेरिका तक जाएगा. 

टैरिफ और डिपोर्टेशन पर क्या बनी बात?
टैरिफ को लेकर स्पष्ट बयान सामने नहीं आया. हालांकि मोदी-ट्रंप की बातचीत से पहले ही ट्रंप एक आदेश पर हस्ताक्षर कर चुके थे, जिसमें हर देश के साथ 'जैसा का तैसा' टैरिफ लगाए जाने का फैसला था. यानी अमेरिकी उत्पादों पर भारत जितना टैरिफ लगाएगा, उतना ही अमेरिका भी भारतीय उत्पादों पर लगाएगा. टैरिफ वॉर की आशंका के बीच दोनों देशों में अगले पांच साल यानी 2030 तक भारत-अमेरिका व्यापार को दोगुना करने का फैसला लिया गया है. 

डिपोर्टेशन के मामले में अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी भारतीयों का निर्वासन जारी रहेगा. हालांकि यह साफ नहीं है कि आगे भी ऐसे भारतीयों को सैन्य विमान में हथकड़ी और बेड़ियां बांधकर ही लाया जाएगा या नहीं.

यह भी पढ़ें...

PM Modi meet Tulsi Gabbard: वाशिंगटन पहुंचते ही सबसे पहले अमेरिका की इंटेलिजेंस डायरेक्टर से मिले पीएम मोदी, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे TVK चीफ विजय, संभाला मुख्यमंत्री का पदभार
LIVE: शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे TVK चीफ विजय, संभाला मुख्यमंत्री का पदभार
तमिलनाडु का CM बनने के बाद TVK चीफ विजय ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- मैं राज्य के लिए...
तमिलनाडु का CM बनने के बाद TVK चीफ विजय ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- मैं राज्य के लिए...
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
6 रिक्तियां हैं...बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा? योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश यादव
6 रिक्तियां हैं...बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा? योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बोले अखिलेश यादव
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Vijay Oath Ceremony: फिल्मों के अलावा कहां-कहां से कमाई करते हैं थलपति विजय, जानें उनकी नेटवर्थ
फिल्मों के अलावा कहां-कहां से कमाई करते हैं थलपति विजय, जानें उनकी नेटवर्थ
Viral Cricket Video: वाह क्या क्रिएटिविटी है... दफ्ती से बच्चों ने बनाया पैड और हेलमेट, वीडियो देख खुश हो जाएंगे क्रिकेट लवर्स
वाह क्या क्रिएटिविटी है... दफ्ती से बच्चों ने बनाया पैड और हेलमेट, वीडियो देख खुश हो जाएंगे क्रिकेट लवर्स
Embed widget