एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के लोगों को दिया न्योता, बोले- 'आप सब इस बार महाकुंभ में आइए'

पीएम मोदी नाइजीरिया दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी प्रगति पर हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है. मेरा तो 56 इंच चौड़ा हो जाता है.

PM Modi Nigeria Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नाइजीरिया के दौरे पर हैं. अफ्रीकी देश पहुंचकर पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया और भारत में महाकुंभ, काशी और अयोध्या आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं. मैं अपने साथ भारत के मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की तरफ से शुभकामनाएं लेकर आया हूं. 

पीएम ने कहा, “आपकी प्रगति पर हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है. मेरा तो 56 इंच चौड़ा हो जाता है. जिस प्रकार का यहां स्वागत हुआ है वह अद्भुत है और कुछ ही समय पहले मुझे नाइजीरिया के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया है. ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है. ये सम्मान आप सभी का है. यहां रह रहे भारतीयों का हैं. मैं बहुत ही नम्रतापूर्वक यह सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं.” 

‘भारतीयों की तारीफ सुनकर माथा गर्व से ऊंचा हो गया’

पीएम ने कहा, “नाइजीरिया की प्रगति में आपके (भारतीय मूल के लोगों) योगदान की बार बार तारीफ सुनकर मेरा माथा गर्व से उंचा हो गया था, जैसे घर का कोई सदस्य बहुत उंचा पहुंच जाता है तो उसके मां-बाप और रिश्तेदार को गर्व होता है, उसी तरह मुझे भी गर्व का अनुभव हुआ. आपने नाइजीरिया को अपना दिल भी दिया है. नाइजीरिया के लोग 40-60 वर्ष के लोग हैं, उन्हें किसी न किसी भारतीय शिक्षक ने पढ़ाया होगा. यहां भारतीय डॉक्टर हैं जो यहां के नागरिकों की सेवा कर रहे हैं. आजादी से भी बहुत पहले, किशनचंद चेलाराम जी यहां आए थे तब ये कोई नहीं जानता था कि उनकी कंपनी नाइजीरिया के सबसे बड़े बिजनेस हाउस में से एक बन जाएगी.”

‘नाइजीरिया के लोगों में योग लगातार प्रचलित हो रहा’

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है. आप लोगों ने नाइजीरिया में भारतीय संस्कृति को जो गौरव दिलाया है वह हर तरफ दिखता है. यहां के लोगों में योग लगातार प्रचलित हो रहा है. यहां के नेशनल टीवी पर योग का एक साप्ताहिक प्रोग्राम दिखाया जाता है. यहां नाइजीरिया में हिंदी भी बहुत प्रचलित हो रही है. भारत की फिल्मों से दोस्ती होना भी स्वाभाविक है.”

नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी

पीएम मोदी ने कहा कि गांधीजी लंबे समय तक अफ्रीका में रहे. गुलामी के उस दौर में भारत के लोगों ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी. जब भारत आजाद हुआ तो उसने नाइजीरिया की आजादी को भी प्रेरित किया. भारत आज मदर ऑफ डेमोक्रेसी है तो नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है. हम दोनों के पास डेमोक्रेसी की समानता है, डायवर्सिटी की समानता है और डेमोग्राफी की ऊर्जा है. भारत और नाइजीरिया में अलग अलग भाषा और रीति रिवाज को मानने वाले लोग हैं. 

‘10 सालों में भारत की इकॉनमी का साइज दोगुना हुआ’

पीएम बोले, “गुलामी के लंबे कालखंड ने हमारी इकॉनॉमी को तहस नहस कर दिया. आजादी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था ने छह दशक में एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया. हम भारतीय डटे रहे. बीते एक दशक में भारत ने अपनी जीडीपी में दो ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिया. 10 सालों में भारत की इकॉनमी का साइज दोगुना हो गया है. आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वो दिन दूर नहीं जब भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा. जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा. जो लोग अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं. वहीं कुछ बड़ा कर पाते हैं. आज भारत और भारत का युवा इसी मिजाज से आगे बढ़ रहा है. आज भारत नए नए सेक्टर में तेज गति से आगे बढ़ रहा है." 

500 साल बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना

प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना है. प्रवासी भारतीय दिवस, महाकुंभ और गणतंत्र दिवस पर आप सभी अपने परिवार के साथ भारत आएं. ये यात्रा आपके जीवन की अमूल्य याद बन कर जाएगा.

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को शांति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी मिसाइल हमले से हुई यूक्रेन की सुबह, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
रूसी मिसाइल हमले से हुई यूक्रेन की सुबह, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
Explained: ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
Explained: नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?
नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget