एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को शांति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ये कदम ऐसे समय पर उठाए गए हैं, जब यहां महिलाओं और बच्चों के शव बरामद होने के बाद विरोध प्रदर्शन और हिंसा के कारण स्थिति अस्थिर बनी हुई है.

Amit Shah On Manipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (17 नवंबर, 2024) को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया. शाह ने महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द करके लौटने के तुरंत बाद यह बैठक की. सूत्रों की मानें तो गृह मंत्री ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और उन्हें शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया.

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब मणिपुर में महिलाओं और बच्चों के शव बरामद होने के बाद विरोध प्रदर्शन और हिंसा के कारण स्थिति अस्थिर बनी हुई है. मणिपुर पिछले साल मई से ही जातीय संघर्ष से जूझ रहा है.

इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्देश

मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने वर्तमान में प्रभावित जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में दो दिनों के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर हमले का भी हुआ प्रयास

शनिवार शाम को भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर भी हमला करने का प्रयास किया, जिससे सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी झड़प हुई. वहीं दूसरी ओर आक्रोशित भीड़ ने निंगथौखोंग में राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोविंद दास कोंथौजम, लैंगमीडोंग बाजार में हियांगलाम के भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में वांगजिंग टेंथा के भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और इंफाल पूर्व जिले में खुंड्राकपम के कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर के घरों को आग लगा दी.

सुरक्षा कर्मियों ने दागे आंसू गैस के गोले

अधिकारियों ने बताया कि असम राइफल्स, बीएसएफ और राज्य बलों सहित सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे, रबर की गोलियां चलाईं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election: शिंदे को जीत का आशीर्वाद, उद्धव ठाकरे को बताया बालासाहेब का कुपुत्र! जानें परमहंस आचार्य ने महाराष्ट्र चुनाव पर और क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
राहुल गांधी शुरू करेंगे 'सत्याग्रह', बोले- ' आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है अब...'
राहुल गांधी शुरू करेंगे 'सत्याग्रह', बोले- ' आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है अब...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha पर टूटा नया संकट! Samar लाया Phool के लिए रिश्ता, शादी की आड़ में रची साजिश
Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)
Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget