एक्सप्लोरर

दुबई के बुर्ज खलीफा पर छाए PM मोदी, ऐसे मिली बर्थडे की बधाई; सामने आया VIDEO

PM Modi Birthday: दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उन्हें हैप्पी बर्थडे लिखकर विश किया गया. डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन समेत दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार (17 सितंबर 2025) को दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इस दौरान दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पीएम मोदी की तस्वीर से जगमगा उठी. इस दौरान बुर्ज खलीफा पर उन्हें हैप्पी बर्थडे लिखकर विश किया गया.

दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित कई विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी. पुतिन ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारत और रूस के बीच साझेदारी को मजबूत करने में उनके “शानदार व्यक्तिगत योगदान” की सराहना की.

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) की वेबसाइट पर प्रकाशित बधाई संदेश में पुतिन ने कहा, “आपने (मोदी) शासन प्रमुख के रूप में अपने कार्यों के जरिये अपने देशवासियों से उच्च सम्मान अर्जित किया और वैश्विक मंच पर खासा प्रभाव छोड़ा.” उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है.

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी बधाई

इससे एक दिन पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी थी. उनकी बधाई को शुल्क (टैरिफ) के मुद्दे पर द्विपक्षीय संबंधों में उपजे तनाव के बीच भारत के साथ संबंध सुधारने के अमेरिकी प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.ट्रंप ने कहा कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में प्रधानमंत्री के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अच्छा मित्र बताया. उन्होंने कहा, “आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ हासिल किया है. हमने मिलकर भारत और इजराइल की दोस्ती में बहुत कुछ हासिल किया है.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ ली गई अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने लिखा, “उनकी (मोदी) शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं, ताकि वह भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे देशों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget