एक्सप्लोरर

कनाडा PM ने हाथ में बांधा कलावा, मंदिर में खाई जलेबी, हिंदू वोट के बारे में सोच निकली ट्रूडो की हवा

India-Canada Relations : पिछले कुछ समय से भारत और कनाडा के रिश्तों में टकराव देखा गया है. पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया था.

Justin Trudeau wishes on Diwali : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक नया वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कई अलग-अलग दिवाली समारोह में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ भाग लेते और दिवाली मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो में जस्टिन ट्रूडो कह रहे हैं कि पिछले कुछ महीनों में वह तीन हिंदू मंदिरों में गए हैं. वहां जाकर लोगों से मिले हैं. इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में बंधे कलावा को भी दिखाया और जलेबी खाते हुए भी दिखे. हालांकि कई लोगों ने इसे कनाडा इलेक्शन के पहले हिंदू समुदाय के लोगों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कोशिश कहा है.

दिवाली पर ट्वीट करके कही थी ये बात

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 31 अक्टूबर (गुरुवार) को हिंदू समुदाय के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया था. ट्वीट में जस्टिन ट्रूडो ने कहा था, “दिवाली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत पर मनाई जाती है. दिवाली हिंदू कनाडाई लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. नवंबर माह में हम कनाडा में हिंदू विरासत माह भी मना रहे हैं और ऐसे में हम हिंदू समुदाय के साथ उनके जश्न में शामिल हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हिंदू कनाडाई लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी. ताकि वे स्वतंत्र रूप से गर्व के साथ अपने धर्म का पालन कर सकें. मैं सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. रौशनी का त्योहार हमारे लिए खुशी और समृद्धि लेकर आए.”

पिछले कुछ समय से भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़े

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नजर आए हैं. लेकिन उनकी सरकार पर खालिस्तान समर्थक लोगों के समर्थन करने और हिंदूओं के लिए गंभीर न होने का भी आरोप लगा है. वहीं, भारत के साथ भी पिछले कुछ समय से कनाडा के रिश्तों में टकराव देखा गया है. इन दिनों भारत और कनाडा के संबंध काफी खराब हुए हैं. ट्रूडो ने कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का आरोप का भारत सरकार पर लगाया है. जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई और इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ेंः कनाडा में मंदिर के बाहर लगे बंटोगे तो कटोगे के नारे, यहीं हिंदुओं पर चलीं लाठियां, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget