एक्सप्लोरर

Video: मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है', टोरंटो में प्लेन क्रैश के बाद उल्टे लटके पैसेंजर्स ने शेयर किया वीडियो

Plane Crash In Toronto: कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर एक विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में 76 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे.

Plane Crash In Toronto: बर्फीले तूफान के बाद तेज हवा के बीच सोमवार (17 फरवरी, 2025) को कनाडा के टोरंटो पीयरसन हवाई अड्डे पर उतरते समय डेल्टा एयर लाइन्स का एक क्षेत्रीय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोग घायल हो गए थे. मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले इस विमान में 80 लोग सवार थे. 

अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. कनाडाई अधिकारियों ने कहा कि वे दुर्घटना के कारण की जांच करेंगे, जो अभी तक ज्ञात नहीं है. वहीं, अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो 

पीट कोकोव नामक एक यात्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अधिकारियों द्वारा उसे विमान के अंदर से बचाया गया है. फुटेज में यात्रियों को उल्टे विमान से बाहर निकाला जा रहा है और दमकल की गाड़ी बाहर से उस पर पानी का छिड़काव कर रही है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by pete koukov☔️ (@eggxit)

दुर्घटना में जीवित बची एक महिला ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ये महिला  विमान पलटने के बाद अपनी सीट पर उल्टी लटकी हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और मैं उल्टी पड़ी हूं."

 

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे डरे हुए यात्री विमान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षित जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान एक यात्री कहते है, "हे भगवान, मैं अभी भी विमान दुर्घटना में फंस हुआ हूं."

फेसबुक पर भी शेयर हुआ वीडियो 

एक अन्य यात्री जॉन नेल्सन ने भी फेसबुक पर घटना के बाद का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक दमकल गाड़ी बर्फ से ढके विमान पर पानी का छिड़काव कर रही है. उन्होंने सीएनएन को दिए इंटरव्यू बताया कि लैंडिंग से पहले किसी भी असामान्य बात के संकेत नहीं मिले थे. उन्होंने आगे कहा, "हम जमीन से टकराये, हम एक तरफ हो गये, और फिर उल्टे हो गये."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget