एक्सप्लोरर

Philippine Plane Crash: फिलीपींस मिलिट्री प्लेन क्रैश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई, दुर्घटना की वजह अब तक पता नहीं

सेना के एक कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कोलेटो वानलुआन ने कहा कि इस बात की संभावना नहीं है कि प्लेन पर दुश्मनों ने हमला किया. उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि प्लेन संभवत: रनवे से आगे निकल गया.

मनीला: फिलीपींस के एक दक्षिणी प्रांत में सैन्य बलों को ले जा रहे वायुसेना के एक सी-130 विमान के उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने सेना के हवाले से इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुलु प्रांत के जोलो हवाई अड्डे पर दोपहर के वक्त विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने से पहले कुछ सैनिकों को विमान से कूदते देखा गया. जमीन पर छह लोग विमान की चपेट में आए थे जिनमें से दो की मौत हो गई.

फिलीपींस के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने बताया कि बचाव कार्य जारी है. सेना ने बताया कि विमान में तीन चालकों और चालक दल के पांच सदस्यों समेत 96 लोग सवार थे. हादसे का शिकार हुआ लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपींस को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो विमानों में से एक था. चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजाना ने बताया कि विमान रविवार को दोपहर 12 बजे से ठीक पहले उतरते समय सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के बांगकल गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार कम से कम 50 लोगों को सुलु या नज़दीकी जोमबोआंगा शहर के अस्पतालों में ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई जवानों को विमान के जमीन पर पहुंचने से पहले उससे बाहर कूदते देखा गया, जिसके कारण वे दुर्घटना के बाद विस्फोट की चपेट में आने से बच गए.’’

सेना द्वारा जारी की गईं शुरुआती तस्वीरों में मालवाहक विमान का पीछे का हिस्सा दिख रहा है. विमान के अन्य हिस्से या तो जल गए हैं या टुकड़े टुकड़े हो कर आस- पास बिखर गए हैं. दुर्घटनास्थल से धुआं उठता दिखाई दिया और बचावकर्मी वहां स्ट्रेचर के साथ आते-जाते दिखे.

विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को तैनाती के लिए सुलु ले जा रहा था. सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सैय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

क्षेत्रीय सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कोलेटो वानलुआन ने बताया कि इस बात की संभावना नहीं है कि विमान पर शत्रुओं ने हमला किया हो. उन्होंने उन प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला दिया, जिन्होंने बताया कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया.

सोबेजाना ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. विमान रनवे पर नहीं उतर पाया. विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.’’ वायु सेना के एक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि जोलो रनवे देश के अन्य रनवे की तुलना में छोटा है और यदि वहां उतरने के लिए एक निश्चित स्थान पर विमान नहीं उतर पाता है तो विमान चालक के लिए उसे नियंत्रित करना कठिन हो जाता है. जोलो से और जोलो तक कई बार सैन्य विमान उड़ा चुके अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी.

उष्णकटिबंधीय दबाव बनने के कारण फिलीपींस के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन तस्वीरों में दिख रहा है कि सुलु क्षेत्र का मौसम सही था. सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है. इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सैय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं. कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है.

अमेरिका और फिलीपींस ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सैय्याफ को काली सूची में डाल दिया है. हालांकि, अबु सैय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है.

ब्रिटेन: पांच महीने की बच्ची 'बदलने लगी है पत्थर में', दुर्लभ बीमारी का नहीं है कोई इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget