एक्सप्लोरर

चीन: कोरोना वायरस टीके का दूसरा चरण सुरक्षित, इम्यूनिटी बढ़ने की प्रतिक्रिया पैदा हुई

चीन में किये जा रहे कोविड-19 टीका के दूसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण में यह पाया गया है कि यह सुरक्षित है और शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा कर रहा है.

बीजिंग: चीन में किये जा रहे कोविड-19 टीका के दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में यह पाया गया है कि यह सुरक्षित है और शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा कर रहा है. ‘द लांसेट’ मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में यह कहा गया है.

चीन रोग नियंत्रण केंद्र के विशेषज्ञों सहित अनुसंधान में शामिल अन्य वैज्ञानिकों ने कहा है कि परीक्षण में टीके की सुरक्षा और प्रतिरक्षा तैयार होने का मूल्यांकन किया गया. उन्होंने बताया अनुसंधान के नतीजे में प्रथम चरण के परीक्षण की तुलना में कहीं अधिक प्रतिभागियों से आंकड़े उपलब्ध हुए हैं.

55 साल की उम्र के लोगों को भी परिक्षण में किया गया शामिल

परीक्षण में 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के एक छोटे से समूह को भी शामिल किया गया था. हालांकि, अनुसंधानकर्ताओं ने आगाह किया है कि मौजूदा परीक्षण में शामिल कोई भी प्रतिभागी टीकाकरण के बाद कोरोना वायरस, सार्स-कोवी-2 की चपेट में नहीं आया.

इसलिए, उन्होंने कहा कि मौजूदा परीक्षण के जरिये यह कहना संभव नहीं है कि टीके ने सार्स-कोवी-2 संक्रमण के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान की या नहीं.

नये टीके में कुल 508 लोगों को शामिल किया गया.

ब्रिटेन के लंदन स्थित इम्पेरियल कॉलेज के प्रतिरक्षा विज्ञान के प्राध्यापक डैनी अल्टमैन ने कहा, ‘‘चीन का अनुसंधान सामान्य सर्दी-जुकाम वायरस पर आधारित है. जिसके खिलाफ लोगों के शरीर में पहले से एंटीबॉडी मौजूद होते हैं.’’

उल्लेखनीय है कि अनुसंधान टीम से उनका कोई संबंध नहीं है. वैज्ञानिकों के मुताबिक 508 लोगों को नये टीके के परीक्षण में शामिल किया गया. परीक्षण के नतीजों में यह खुलासा हुआ कि टीके की अधिक खुराक वाले 95 प्रतिशत प्रतिभागियों और कम खुराक वाले 91 प्रतिशत प्रतिभागियों में टीकाकरण के 28वें दिन टी-सेल या एंटीबॉडी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखी.

यह भी पढ़ें.

ऑनलाइन पेमेंट करते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी, ठगी का हो सकते हैं शिकार

राजस्थान: SHO सुसाइड मामले में सीबीआई ने सीएम अशोक गहलोत के OSD से दो घंटे की पूछताछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget