एक्सप्लोरर

Pfizer Covid Pill: फाइजर की नई कोविड गोली को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी, ओमिक्रोन वेरिएंट से कर सकती है मुकाबला

Pfizer Covid Pill: यूरोपीय संघ के दवा नियामक (EU Drug Regulator) ने तेजी से फैल रहे कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को रोकने के लिए फाइजर की नई कोविड गोली का इमरजेंसी उपयोग करने की अनुमति दी है

Pfizer Covid Pill: फाइजर की नई कोविड दवा को यूरोपीय यूनियन ड्रग रेगुलेटर ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. यूरोपीय संघ के दवा नियामक (EU Drug Regulator) ने तेजी से फैल रहे कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से मुकाबले के लिए गुरुवार को सदस्य देशों को फाइजर की नई कोविड गोली का उपयोग करने की अनुमति दी है. हालांकि इसकी औपचारिक तौर पर अभी मंजूरी नहीं मिली है. बीमारी की एक नई लहर को रोकने के लिए सिर्फ आपातकालीन उपाय के रूप में इसका इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है.

90 फीसदी तक जोखिम कम करने का दावा

अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर का कहना है कि ओमिक्रोन वेरिएंट से सामना करने के लिए ये दवा एक नए प्रकार के उपचार के तौर पर है. कंपनी का दावा है कि इस दवा के जरिए अस्पताल में भर्ती होने और मरीजों में मृत्यु के जोखिम को करीब 90 फीसदी तक कम कर सकता है. यूरोपीय दवा एजेंसी (European Medicines Agency) ने कहा है कि फाइजर की दवा अभी तक यूरोपीय संघ में अधिकृत नहीं है लेकिन इसका उपयोग कोविड-19 वाले वयस्कों के इलाज के लिए किया जा सकता है, जिन्हें सप्लीमेंटल ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है. वैसे मरीजों का इस दवा के जरिए इलाज किया जा सकता है.

पैक्सलोविड( Paxlovid) एक नए अणु, PF-07321332, और HIV एंटीवायरल रिटनवीर (Ritonavir) का एक संयोजन है, जिसे अलग-अलग गोलियों के रूप में लिया जाता है. यूरोपीय दवा एजेंसी (EMA) ने कहा कि कोविड-19 के निदान के बाद और लक्षणों की शुरुआत के पांच दिनों के भीतर पैक्सलोविड का जितनी जल्दी हो सके इस्तेमाल किया जाना चाहिए. ऐसे में फाइजर की गोलियां पांच और दिनों के लिए ली जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Omicron In US: अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया आगाह, टीकाकरण और बूस्टर डोज पर दिया जोर

क्या हैं साइड इफेक्ट?

फाइजर की इस दवा के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. स्वाद का चला जाना, दस्त या उल्टी का अनुभव होना. इस गोली के बारे में कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं को दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और इसे लेते समय स्तनपान बंद कर देना चाहिए. बहरहाल इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने से कई मरीजों की जान जाने के जोखिम को कम किया जा सकता है. हालांकि EMA ने पहले ही फाइजर के प्रतिद्वंद्वी मर्क की गोली के लिए समान आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें: चार हजार सिंहली महिलाओं की नसबंदी के आरोपी मुस्लिम डॉक्टर को राहत, Sri Lanka सरकार ने किया बहाल, बकाया सैलरी भी मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
'हमारी धरती पर कदम रखा तो पैर काट देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'हमारी धरती पर कदम रखा तो पैर काट देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget