एक्सप्लोरर

Omicron In US: अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया आगाह, टीकाकरण और बूस्टर डोज पर दिया जोर

Omicron In US: राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट संयुक्त राज्य में बहुत तेजी से फैल सकता है. ऐसे में इससे सुरक्षा का एकमात्र उपाय टीकाकरण और बूस्टर डोज ही है.

Omicron In US: कोविड-19 का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने भी ओमिक्रोन को लेकर चिंता जाहिर की है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने देश के नागरिकों को ओमिक्रोन से सतर्क रहने के लिए आगाह किया है. उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से फैल सकता है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने का आग्रह किया है. 

ओमिक्रोन को लेकर जो बाइडन ने किया आगाह
 
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट संयुक्त राज्य में बहुत तेजी से फैलने लगेगा. ऐसे में इससे सुरक्षा का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है. उन्होंने सभी लोगों को संदेश देते हुए तेजी से टीकाकरण कराने का आग्रह किया ताकि इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके. इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए. इसके साथ ही जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन्हें बूस्टर डोज देने के महत्व पर भी जोर दिया. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: कराची के पोर्ट कासिम में मिला चीनी नागरिक का शव, फांसी पर झूलती मिली लाश

टीकाकरण और बूस्टर डोज प्राथमिकता

इससे पहले व्हाइट हाउस की उप प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे (Karine Jean-Pierre) ने सुझाव दिया था कि प्रशासन इस समय के लिए विशिष्ट प्रतिबंधात्मक उपाय करने इरादा नहीं रखता है. टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन को लेकर संबंधित विभाग सही दिशा में काम कर रहे हैं और अधिक से अधिक अमेरिकियों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है. साथ ही बूस्टर डोज को लेकर भी बढ़ावा दिया जा रहा है. 

वहीं G7 के स्वास्थ्य मंत्रियों ने गुरुवार को ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे को लेकर चिंता जताते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया है. G7 के स्वास्थ्य मंत्रियों ने कहा कि वर्तमान समय वैश्विक तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है. नए वेरिएंट से जुड़ा प्रकोप विश्व स्तर पर फैल गया है और अधिक यूरोपिय देश यात्रा प्रतिबंध लागू कर रहे हैं. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में हर दिन औसतन 1150 लोगों की कोविड -19 से मौतें हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: Doctors Strike: दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से बढ़ेगी मरीजों की परेशानी, आज से OPD और इमरजेंसी सेवाएं बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget