एक्सप्लोरर

Pegasus Spyware: पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी कैसे आया पकड़ में? अब हुआ इतने बड़े राज का पर्दाफाश

Pegasus Spyware: रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निजता के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था सिटीजन लैब के साइंटिस्टों ने इस फोन की बारिकी से जांच की जिसमें पूरे 6 महीने लग गए.

Pegasus Spyware: इसराइली साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप टेक्नॉलॉजीज़ द्वारा बनाए गए एक सॉफ्टवेयर पेगासस ने पूरी दुनिया में हंगामा खड़ा कर दिया था. यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसे एक बार किसी के स्मार्टफोन में डाल दिए जाए तो हैकर्स उस फोन का माइक्रोफ़ोन, कैमरा, ऑडियो और टेक्सट मेसेज, ईमेल और लोकेशन तक की जानकारी हासिल कर सकता है.

भारत में भी दावा किया गया है कि इस स्पाइवेयर की मदद से सैंकड़ों नेताओं, पत्रकारों, एक्टिविस्टों और कारोबारियों की कथित तौर पर जासूसी की गई थी. पेगासस को लेकर केंद्र पर कई गंभीर सवाल उठाए गए थे. लेकिन क्या आपको पता है कि इतना शातिर स्पाइवेयर आखिरकार सबसे पहले पकड़ में कैसे आया था. दरअसल इस बात का खुलासा हुआ है कि पेगासस सबसे पहले सऊदी अरब की महिला लोजैन अल-हथलोल ( Loujain al-Hathloul) के आईफोन में मिली एक फोटो फाइल के जरिए पकड़ में आया था. 

सऊदी अरब में महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली महिला लोजौन अल-हथलोल एक बड़ा नाम है. उन्होंने देश में महिलाओं को ड्राइव करने का हक दिलाने के साथ कई बड़ी लड़ाईयों में अहम भूमिका निभाई है. वहीं उनके आईफोन से जानकारी ली जा रही है इस बात की भनक तब लगी जब पिछले साल फरवरी में जेल से उनकी रिहाई हुई. दुनिया का सबसे सुरक्षित फोन होने का दावा करने वाले आईफोन को हैक होना कोई आम बात नहीं थी. हथलोल ने शक होने पर अपने फोन में हुई हैकिंग का पता लगाने के लिए कनाडा की संस्था सिटिजन लैब को अपना फोन सौंप दिया. 

6 महीने में पूरा हुआ था जांच

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निजता के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था सिटीजन लैब के साइंटिस्टों ने इस फोन की बारिकी से जांच की जिसमें पूरे 6 महीने लग गए. हालांकि उनकी यह खोज ऐतिहासिक थी. दरअसल इजरायली जासूसी सॉफ्टवेयर हैकिंग के दौरान एक भी सुराग नहीं छोड़ता था यही कारण है कि इसका पता लगाना नामुमकिन माना जाता था. लेकिन एक्टिविस्ट के फोन में मिली इमेज फाइल ने पेगासस और एनएसओ के खिलाफ ठोस सबूत दे दिया था. इसके बाद दुनियाभर में इस साफ्टवेयर के शिकार बने लोगों का खुलासा होने लगा. वहीं ऐपल कंपनी ने साल 2021 में एनएसओ पर कोर्ट में मुकदमा कर दिया. 

ये भी पढ़ें:

UP Election: BJP सांसद ने की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ, Akhilesh बोले- ये अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया

UP Election: पांच साल बाद एक साथ चुनाव प्रचार करते दिखे अखिलेश, मुलायम और शिवपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget