एक्सप्लोरर

UP Election: BJP सांसद ने की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ, Akhilesh बोले- ये अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया

UP Assembly Election 2022: इससे पहले अखिलेश यादव ने झांसी में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो के निर्माण का वादा करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इन्हीं परियोजनाओं को लेकर तंज किया था.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) की ओर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) की तारीफ करने को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनपर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव के ट्वीट की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा है कि जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था.

‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा है. जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ़ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था. देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गए.''

अखिलेश ने परियोजनाओं को लेकर कसा योगी पर तंज

इससे पहले अखिलेश यादव ने झांसी में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो के निर्माण का वादा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इन्हीं परियोजनाओं को लेकर तंज किया था. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट में कहा, "झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें. कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झांसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झांसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं, जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झांसी से किया था." उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, "इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देने वालों को खंड-खंड कर देगी."

झांसी के दौरे पर गए थे सीएम योगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए झांसी के दौरे पर गए थे. उन्होंने महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और कहा था कि वह सात साल से इस मंदिर में आना चाहते थे लेकिन यहां आने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें-

UP की सबसे हॉट सीट Karhal में जमकर चले सियासी तीर, अखिलेश-मुलायम और अमित शाह ने लगाया पूरा जोर, अब योगी भी करेंगे प्रचार

UP Election: पांच साल बाद एक साथ चुनाव प्रचार करते दिखे अखिलेश, मुलायम और शिवपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget