एक्सप्लोरर

ट्रंप की धमकी का दिखा असर, इस छोटे से देश ने दे दिया चीन को बड़ा झटका

Panama withdraws from China's BRI Project : पनामा राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने रविवार (2 फरवरी) को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की है.

US-Panama on China’s BRI Project : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के आगे पनामा ने अपने घुटने टेक दिए हैं. ट्रंप के बार-बार पनामा नहर पर कब्जा लेने की धमकियों के बाद पनामा ने बड़ा कदम उठाते हुए चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से हटने का फैसला किया है. पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा कि उनका देश चीन के BRI प्रोजेक्ट के साथ अपने समझौते के खत्म होने पर उसे रिन्यू नहीं करेगा. इस घोषणा के बाद पनामा चीन के BRI परियोजना से हटने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश बने गया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ बैठक के बाद की घोषणा

राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने रविवार (2 फरवरी) को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की है. पनामा के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका यह जांच करेगा कि क्या वह चीन के साथ इस परियोजना समझौते को पहले खत्म कर सकते हैं.

बता दें कि चीन अपनी BRI परियोजना के तहत स्थानीय इलाके में बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को फंड देता है. हालांकि, आलोचकों का कहना है कि इससे गरीब सदस्य देश चीन के भारी कर्ज में डूब जाते हैं, जिसका एक उदाहरण भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका है.

2017 में BRI से जुड़ा था पनामा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा, “देश के पिछले प्रशासन के दौरान चीन और पनामा के बीच हुए एक व्यापक समझौते को रिन्यू नहीं किया जाएगा.” उन्होंने कहा, “अगले एक-दो सालों में इस समझौते को रिन्यू किया जाना है और उनकी सरकार इससे पहले इस परियोजना समझौते को समाप्त करने की संभावना का मूल्यांकन करेगी. पनामा की पिछली सरकार ने 2017 में चीन की इस पहल में शामिल होने का फैसला किया था.”

अमेरिका ने पनामा नहर को लेकर दी धमकी

पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो के साथ रविवार को हुई बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मध्य अमेरिकी सहयोगी को पनामा नहर क्षेत्र पर चीन के प्रभाव को तुरंत कम करना चाहिए, अन्यथा अमेरिकी प्रशासन कार्रवाई कर सकता है. मुलिनो ने अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “रुबियों ने पनामा नहर पर फिर से कब्जा करने या किसी तरह के ताकत का इस्तेमाल करने की कोई वास्तविक धमकी नहीं दी है.”

डोनाल्ड ट्रंप पनामा नहर पर कब्जे की कर चुके हैं मांग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की है कि नहर का कंट्रोल वापस अमेरिका को सौंप दिया जाना चाहिए. रुबियो ने ट्रंप की ओर से मुलिनो से कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही कहा था कि पनामा नहर क्षेत्र में चीन  की उपस्थिति उस संधि का उल्लंघन करती है, जिसके तहत अमेरिका ने 1999 में जलमार्ग को पनामा को सौंपा था. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (2 फरवरी) को नहर का दौरा किया.

यह भी पढ़ेंः रूस का बड़ा दावा, कहा- हमारा Su-57 अमेरिकी F-35 फाइटर जेट से बेहतर, एक्सपर्ट्स ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget