एक्सप्लोरर

Pakistani Saint Arrested:10 वर्षीय नौकरानी की हत्या के आरोप में पाकिस्तानी पीर गिरफ्तार, बच्ची का हाल देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Pakistani Saint Arrested In Murder: पाकिस्तान में संतों के समूह के एक सदस्य असद शाह जिलानी को अपनी 10 साल की नौकरानी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Fatima Murder Case: पाकिस्तान में संतों के समूह के एक सदस्य असद शाह जिलानी को अपनी 10 साल की घरेलू नौकरानी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिलानी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रानीपुर के पीर के सदस्य हैं. पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौकरानी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत जिलानी के घर पर हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

मौके पर पुलिस को असद शाह जिलानी के बेडरूम के सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं, जिसमें पीड़िता चिंताजनक हालत में दिखाई दे रही है. ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग बच्ची के शरीर पर प्रताड़ना के निशान भी पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़िता बेड पर ठीक से बैठ तक नहीं पा रही है और वह अंत में गिर जा रही है. 

जिलानी के बैडरूम में हुई बच्ची की मौत 

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता फातिमा फरिरो नौशहरो फिरोज जिले के रहने वाली थी. उसे असद की हवेली में काम करने के लिए नियुक्त किया गया था, जहां वह मृत पाई गई. माना जाता है कि उनका परिवार रानीपुर के पीर का अनुयायी है. जियो न्यूज ने उनकी मां शबाना के हवाले से कहा, "मेरी बेटी को रानीपुर के पीरों द्वारा कई दिनों तक प्रताड़ित किया गया, उसे जमकर यातनाएं दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इतना ही नहीं, मृत लड़की की मां ने कहा कि उनकी दो अन्य बेटियां अभी भी हवेली के पीर असद शाह की हिरासत में हैं. 

एसएसपी खैरपुर ने इस घटना को लेकर कहा कि पुलिस नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकालने और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाएगी. इस बीच, जिलानी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि पीड़िता के साथ कोई हिंसा नहीं की गई और वह घर में "परिवार के सदस्य" की तरह रहती थी. 

ये भी पढ़ें:

US Gun Violence: नकली बंदूक समझ असली गन से खेल रहे थे नाबालिग, अचानक चली गोली और खेल-खेल में चली गई मासूम की जान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget