एक्सप्लोरर

US Gun Violence: नकली बंदूक समझ असली गन से खेल रहे थे नाबालिग, अचानक चली गोली और खेल-खेल में चली गई मासूम की जान

America: द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि US में कोरोना महामारी के बावजूद 2022 तक कम से कम 531 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की हैं. .

US Gun Violence: अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में सोमवार (14 अगस्त) को 9 साल के बच्चे ने 6 साल के एक लड़के को गलती से खेल-खेल में नकली बंदूक समझ कर गोली मार दी. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि ये घटना फ्लोरिडा के जैक्सनविले में दोपहर के वक्त हुई. उन्होंने बताया कि उन्हें घटना के बारे में फोन आया था, जिसमें बताया गया कि शेडी पाइन स्ट्रीट साउथ के 5500 ब्लॉक पर एक बच्चे को गोली मार दी गई है.

द फ्लोरिडा यूनियन के रिपोर्ट के मुताबिक जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने बच्चे से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. जैक्सनविले शेरिफ प्रमुख स्ट्रोनको ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने दोनों नाबालिगों को घटनास्थल पर एक बड़े आदमी के साथ पाया. पीड़ित बच्चे को फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी शैंड्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सिर में गोली लगने से बच्चे की मौत
जैक्सनविले शेरिफ पुलिस ने बताया कि सिर में गोली लगने से पीड़ित बच्चे की मौत हो गई. जैक्सनविले शेरिफ प्रमुख ने कहा कि बड़े बच्चे के हाथ में किसी तरह हथियार आ गया था. स्ट्रोन्को ने आगे कहा, "दोनों बच्चों में से बड़े के हाथ में बंदूक थी, जिसके बाद उसने एक ही गोली चलाई, जो पीड़ित को लगी. गोली लगने के तुरंत बाद पीड़ित को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."

हालांकि, पुलिस को अब तक इस बात के बारे में जानकारी हासिल नहीं हुई कि बच्चे के हाथ में बंदूक कैसी लगी. पुलिस ने कहा कि जांच अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि 9 साल के बच्चे को लोडेड बंदूक कैसी मिली. अधिकारियों ने घर के अभिभावक से पूछताछ की लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई.

अमेरिकी बंदूक कानूनों में ढिलाई
शेरिफ कार्यालय ने गोपनीयता और सुरक्षा पर स्थानीय कानूनों का हवाला देते हुए वयस्क और दोनों बच्चों के बीच संबंधों के बारे में बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने आगे कहा कि इस घटना से संबंधित आपराधिक हिंसा का कोई संकेत नहीं था और कोई संदिग्ध नहीं था.

इस घटना के लेकर मंगलवार (15 अगस्त) तक 6 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में कोई आरोप दर्ज या घोषित नहीं किया गया था. आपको बता दें कि अमेरिका में बार-बार होने वाली गोलीबारी की घटनाओं के कारण अमेरिकी बंदूक कानूनों में ढिलाई की अक्सर निंदा की जाती रही है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Church Attack: पाकिस्तान में कट्टरपंथी भीड़ ने चर्चों को जलाया, ईसाईयों पर लगा ईशनिंदा का आरोप, भड़के अमेरिका ने कहा- 'हमले की करे जांच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज

Embed widget