एक्सप्लोरर

लाहौर से कराची जाना था, लेकिन पहुंचा दिया सऊदी अरब! पाकिस्तानी एयरलाइंस की चूक से इंजीनियर की लगी लंका

Pakistani airline blunder: लाहौर से कराची जाने वाले मलिक शाहजैन को एयर सियाल ने गलती से जेद्दाह भेज दिया. एयरलाइंस की यह चूक एक शख्स के लिए सिरदर्द बन गई.

Pakistani airline blunder: पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां लाहौर से कराची जाने वाले एक यात्री को गलती से सऊदी अरब भेज दिया गया. यह घटना 7 जुलाई को हुई, जब मलिक शाहजैन नामक एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने एयर सियाल (AirSial) की उड़ान से कराची लौटने का टिकट बुक किया था.

बीमार बेटे के कारण लौट रहे थे घर
मलिक शाहजैन, जो कराची के रहने वाले हैं, ऑफिस के काम से लाहौर गए थे. उसी दौरान उन्हें अपने बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत लाहौर से कराची लौटने का फैसला किया. उन्होंने समय पर एयरपोर्ट पहुंचकर पहले से बुक किया हुआ बोर्डिंग पास दिखाया और फिर लाउंज व गेट पर भेज दिया गया.

दो विमान, गलत चेकिंग और गलती से अंतरराष्ट्रीय उड़ान
उस समय रनवे पर एयर सियाल के दो विमान खड़े थे, एक कराची जा रहा था और दूसरा जेद्दाह. मलिक शाहजैन के अनुसार, 'स्टाफ ने बिना जांच किए मुझे जेद्दाह जाने वाले विमान में बैठा दिया. उड़ान भरने के दो घंटे बाद भी जब विमान नहीं उतरा, तब मुझे शक हुआ.' जब तक उन्हें सच्चाई का अहसास हुआ, वे सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच चुके थे.

जेद्दाह में पूछताछ, सामान कराची पहुंचा
जेद्दाह पहुंचने पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने घंटों तक पूछताछ की. अधिकारियों को जब यह स्पष्ट हुआ कि यह गलती यात्री की नहीं बल्कि एयरलाइन की थी, तब उन्होंने एयर सियाल को निर्देश दिया कि शाहजैन को वापस पाकिस्तान भेजा जाए. इस बीच, शाहजैन का सामान कराची पहुंच चुका था, जबकि वे खुद जेद्दाह एयरपोर्ट पर अटके थे.

वापस लाहौर भेजा गया, कराची टिकट खुद खरीदने को कहा
एयरलाइन ने उन्हें सीधे कराची भेजने की बजाय पहले लाहौर वापस भेज दिया, और फिर कहा गया कि अब कराची की टिकट खुद से खरीदनी होगी. शाहजैन ने कहा, 'मैं अपने बीमार बेटे से मिलने के लिए लौट रहा था, लेकिन मुझे 15 घंटे की परेशानी झेलनी पड़ी और पूछताछ का सामना करना पड़ा.'

अब तक नहीं मिली माफी या स्पष्टीकरण
शाहजैन ने बताया कि एयरलाइन के स्टाफ ने अपनी गलती मानी, लेकिन अब तक कोई औपचारिक माफी या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा, 'एयर सियाल की ओर से कोई सफाई या माफ़ी नहीं मिली. मैं अभी भी जवाब का इंतज़ार कर रहा हूं.' एयर सियाल एक निजी पाकिस्तानी एयरलाइन है, जिसका मुख्यालय सियालकोट में स्थित है.

जांच शुरू, ऐसी गलती पहले नहीं देखी गई
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक अधिकारी ने बताया कि इस असामान्य घटना की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने कहा, 'कभी-कभी यात्री गलती से गलत फ्लाइट पर चढ़ जाते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई घरेलू यात्री अंतरराष्ट्रीय उड़ान में चला गया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget