एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे पर पाकिस्तान में मनाया जाएगा बहन दिवस

2016 में पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहा था कि देश में वैलेंटाइन डे की कोई जगह नहीं है. 2017 में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों पर वैलेंटाइन डे के जश्न पर बैन लगाया था.

इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कुछ बेहद अनोखा होने जा रहा है. दरअसल, वहां की एक यूनिवर्सिटी वैलेंनटाइन डे के दिन सिस्टर्स डे मनाने जा रही है. इसके पीछे का तर्क ये है कि अगर वैलेंनटाइन डे के दिन सिस्टर्स डे मनाया जाएगा तो इस्लामिक परंपरा कायम रहेगी. इस दिन यूनिवर्सिटी की लड़कियों को सर को ढंकने के कपड़े और शॉल बांटे जाएंगे.

पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने कहा, "युवाओं में पूरब की संस्कृति और इस्लामी परंपराओं" को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जाएगा. यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि उनकी संस्कृति में महिलाएं ज़्यादा सशक्त हैं और मां-बहन के तौर पर ज़्यादा सम्मान पाती हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी संस्कृति भूल रहे हैं और पश्चिमी संस्कृति अपनी जड़ें जमा रही है.

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता का कहना है कि वो अपनी 1400 के करीब महिला छात्रों को सर को ढंकने के कपड़े और शॉल बांटने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ये कपड़े यूनिवर्सिटी के स्टाफ द्वारा बंटवाए जाएंगे ना कि वहां के पुरुष छात्रों द्वारा. आपको बता दें कि पाकिस्तानी युवाओं के बीच वैलेनटाइन डे खासा फेमस है और कार्ड से चॉकलेट तक बांट कर वहां के युवा इस मौका को सेलिब्रेट करते हैं.

बावजूद इसके देश में इस्लाम का बर्चस्व है जिसकी वजह से महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी है. वहीं, वैलेंटाइन डे को पश्चिमी संस्कृति का बताकर ख़ारिज किया जाता रहा है. 2016 में पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहा था कि देश में वैलेंटाइन डे की कोई जगह नहीं है. 2017 में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों पर वैलेंटाइन डे के जश्न पर बैन लगाया था.

पिछले साल देश की मीडिया रेग्युलेटर ने मीडिया से इससे जुड़ी किसी ख़बर को प्रमोट करने को मना किया था. सबसे मज़े की बात ये है कि सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की इस पहल का मज़ाक ये कह कर भी उड़ाया जा रहा है कि सिस्टर्स डे को रक्षा बंधन के तौर पर भी देखा जा सकता है. आपको बता दें कि भारत में इस मौके पर मातृ पितृ पूजन दिवस मानने की वकालत करने वाले स्वयंभू गुरू आसाराम फिलहाल रेप के आरोपों में जेल में है.

ये भी देखें

कुंभ 2019: मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान, डेढ़ करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget