एक्सप्लोरर

Pakistan Elections: पाकिस्तान में आम चुनाव को स्थगित करने की उठी मांग!, कहा गया- ठंड बहुत है

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि इस तरह गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव को सीनेट में लाना गलत है.

Pakistan General Elections: पाकिस्तान में 8 फरवरी के आम चुनाव को स्थगित करने की मांग करने वाला एक प्रस्ताव रविवार (14 जनवरी) को सीनेट में पेश किया गया. दो दिन पहले भी संसद के उच्च सदन में इसी तरह का प्रस्ताव पेश किया गया था. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक सीनेट में आम चुनाव को स्थगित करने वाला ये तीसरा प्रस्ताव है, जिसमें चुनाव स्थगित करने के लिए ठंड के मौसम और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया है.

निर्दलीय सीनेटर हिलाल-उर-रहमान की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि ज्यादा ठंड के मौसम और बर्फबारी से खैबर पख्तूनख्वा में लोगों के लिए वोट डालने में मुश्किलें पैदा होंगी. इसके अलावा चुनावी प्रचार करने में भी चुनौतियां पैदा होंगी. उन्होंने प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि बढ़ती ठंड के अलावा खैबर पख्तूनख्वा में उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवादी हमलों के खतरों का सामना करना पड़ रहा है.

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने खारिज किया प्रस्ताव
सीनेटर की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव में पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ECP) से सभी संबंधित हितधारकों के लिए चुनाव को आगे टालकर किसी दूसरे तारीख पर कराने का आग्रह किया है. प्रस्ताव में कहा गया कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी.

इससे पहले शुक्रवार (12 जनवरी) को सीनेटर हिदायतउल्ला ने प्रस्ताव पेश करते हुए आम चुनावों में तीन महीने की देरी की मांग की थी. उन्होंने ने भी अपने प्रस्ताव में आतंकवादी हमलों का जिक्र किया था. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने सीनेट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि चुनाव 8 फरवरी, 2024 को होंगे.
 
पाकिस्तान में तय समय पर होंगे चुनाव
पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि इस तरह गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव को सीनेट में लाना गलत है. इस तरह के प्रस्ताव की वजह से चुनावी प्रक्रिया को टालना असंवैधानिक होगा.

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने चुनाव को टालने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है. उनके मुताबिक देश में 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रक्रियाएं तय कार्यक्रम के अनुसार की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:India-Belgium Relationship: UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता का बेल्जियम के पूर्व पीएम ने किया समर्थन, PM मोदी की तारीफ कर कही बड़ी बात..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget