एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी की मांग, तालिबान सरकार को चिट्ठी... SCO सम्मेलन से पहले जैश सरगना मसूद अजहर पर पाक की नई पैंतरेबाजी

Masood Azhar In Afghanistan: शंघाई सहयोग संगठन की बैठक से पहले पाकिस्तान ने एक नया दांव चला है. उसने कहा है कि आतंकी मसूद अजहर अफगानिस्तान में छिपा बैठा है, गिरफ्तार कर लो.

Pakistan Writes Letter to Afghanistan: कल तक जिसकी काली करतूतों पर पाकिस्तान (Pakistan) तालियां बजाता था. हिंदुस्तान (India) में वारदात को अंजाम देने के बाद पीठ थपथपाता, आज उसी मसूद अजहर (Masood Azhar) की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. ABP सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के सरगना मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए अफगानिस्तान (Afghanistan) को चिट्ठी लिखी है.

पाकिस्तान ने कहा है कि मसूद अजहर के नंगरहार और कुनार इलाकों में छिपे होने की संभावना है. इसलिए उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर सूचित किया जाना चाहिए. यही नहीं पाकिस्तान के खुफिया विभाग ने अजहर के संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी शेयर की है. तो क्या सचमुच मसूद अजहर से छूटकारा पाना चाहता है या फिर SCO बैठक से पहले पाकिस्तान पैंतरेबाजी कर रहा है. गिरफ्तारी की मांग कर दुनिया की आंखो में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है.

अफगानिस्तान का इनकार

अफगानिस्तान ने ऐसी किसी चिट्ठी से इनकार किया है. तालिबान सरकार के वरिष्ठ नेता और सयुंक्त राष्ट्र में स्थाई प्रतिनिधि सुहैल शाहीन ने कहा है कि हमें अफगानिस्तान में मसूद अजहर की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है हम अपने देश में ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करते हैं जो हमारे देश में रहकर किसी और देश के लिए साजिशें रचता हो.

भारत का आतंक के खिलाफ एक्शन

उज्जबेकिस्तान की राजधानी समरकंद में 15-16 सितंबर को SCO की बैठक होने वाली है. इस बैठक में भारत आतंक के खिलाफ एक्शन की बात उठा सकता है. तो क्या इसी संभावना को देखते हुए पाकिस्तान ने अजहर की गिरफ्तारी की मांग उठाई है. मसूद अजहर के आतंकी करतूतों को लेकर भारत हमेशा से पाकिस्तान को अगाह करता रहा है. पाकिस्तान में होने के सबूत भी देता रहा लेकिन बाजवा और उनके सियासी जोड़दारों को बात समझ नहीं आई.

कौन है मसूद अजहर

  • आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है
  • 1998 में कंधार हाईजैक की साजिश रची
  • जम्मू कश्मीर विधानसभा पर हमले का जिम्मेदार
  • 2001 में संसद हमले का मास्टर माइंड
  • भारत में हुए कई आतंकी हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार

मसूद अजहर (Masood Azhar) के पाकिस्तान (Pakistan) में होने के सबूत भारत (India) कई बार दे चुका है. लेकिन बाजवा और उनकी सरकार इस बात से इनकार करती रही है. अब SCO बैठक से पहले पाकिस्तान ने चिट्ठी लिखकर खुद को आतंक (Terrorism) पीड़ित बताने में जुट गया है.

ये भी पढ़ें: US की रिपोर्ट ने खोली Pakistan की पोल, Masood Azhar जैसे आतंकियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में आतंकियों का नया नेटवर्क- तहरीक-ए-तालिबान अमारात भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget