एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जानें अभी भी कितने बंदी?

ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ने दोनों सरकारों से अपील की है कि मछुआरों के प्रति दयाभाव अपनाया जाए क्योंकि मछुआरों ने अनजाने में समुद्री सीमा को पार किया था.

पाकिस्तान ने शनिवार (22 फरवरी, 2025) को 22 भारतीय मछुआरों को रिहा किया. मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया. पाकिस्तान के अधिकारियों ने कराची की मलीर जेल से भारतीय मछुआरों को रिहा किया. समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने मलीर जेल के अधीक्षक अरशद शाह के हवाले से बताया कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया.

मछुआरों की रिहाई में ईदी फाउंडेशन की बड़ी भूमिका
‘ईदी फाउंडेशन’ के अध्यक्ष फैसल ईदी ने मछुआरों के लिए लाहौर तक परिवहन की व्यवस्था की, जहां से वो वाघा बॉर्डर पहुंचे. ईदी फाउंडेशन की तरफ से लंबी अवधि तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को उजागर किया गया और सजा पूरी होने के बाद उनकी तत्काल रिहाई तथा शीघ्र वापसी का आह्वान किया.

पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाया, जहां से भारतीय अधिकारियों ने आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी वापसी की व्यवस्था की. दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री सीमाओं को पार कर एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुस जाते हैं जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है.

पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं
दोनों देशों के बीच एक जनवरी को आदान-प्रदान की गई कैदियों की सूची के अनुसार, पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं जिनमें 217 मछुआरे हैं. भारत द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार भारतीय जेलों में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 81 मछुआरे हैं.

सूत्रों के हवाले से न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया कि पिछले 2 सालों में 8 भारतीय मछुआरों की पाकिस्तान में मौत हो चुकी है. इसके अलावा 180 भारतीय मछुआरे अपनी सजा पूरी होने के बाद भी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. भारत लगातार इन मामलों को पाकिस्तान के समक्ष उठाता रहा है.

ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल ने दोनों सरकारों से अपील की है कि मछुआरों के प्रति दयाभाव अपनाया जाए क्योंकि मछुआरों ने अनजाने में समुद्री सीमा को पार किया था. 

ये भी पढ़ें:

'ये चिंताजनक, जांच जारी', USAID फंडिंग विवाद पर बोले एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई
अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई
भारत की इन दवाओं के ऊपर अमेरिका में नहीं लगेगा टैरिफ, 100% छूट का ऐलान
भारत की इन दवाओं के ऊपर अमेरिका में नहीं लगेगा टैरिफ, 100% छूट का ऐलान
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!

वीडियोज

Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget