एक्सप्लोरर

Joe Biden Inauguration: बाइडेन के शपथ लेने के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने क्या कहा?

राष्ट्रपति बाइडेन ने अनुभवी राजनयिक डैनियल स्मिथ को अपनी सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री पद के लिए चुना है. बाइडन एंथनी ब्लिंकन को विदेशी मंत्री का पद सौपना चाहते हैं और उन्हें इसके लिए सीनेट से मंजूरी का इंतजार है.

इस्लामाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ लेने के बाद दुनियाभर के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. पीएम मोदी ने अमेरिका के नए प्रशासन को बधाई दी है और साथ मिलकर काम करने की आशा जतायी है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी बाइडेन को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है.

इमरान ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं शपथ ग्रहण पर राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई देता हूं. राष्ट्रपति के साथ काम करने और व्यापार, आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई, जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, भ्रष्टाचार नियंत्रण और क्षेत्र में शांति को प्रोत्साहित करने के माध्यम से पाकिस्तान-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर आशान्वित हूं."

इस बीच राष्ट्रपति बाइडेन ने अनुभवी राजनयिक डैनियल स्मिथ को अपनी सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री पद के लिए चुना है. बाइडन एंथनी ब्लिंकन को विदेशी मंत्री का पद सौपना चाहते हैं और उन्हें इसके लिए सीनेट से मंजूरी का इंतजार है.

अमेरिका के साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करने का वादा देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले भाषण में बाइडेन कहा कि देश ने परीक्षा की घड़ी पार की है और मजबूत बनकर उभरा है. उन्होंने कहा, "देखिए, मेरे सभी सहकर्मियों और मैंने पहले भी व्हाइट हाउस और सीनेट में काम किया है, हम सभी समझते हैं कि दुनिया की नजर हम पर है, आज सभी हमें देख रहे हैं, ऐसे में हमारी सीमा से बाहर (अंतरराष्ट्रीय समुदाय) वालों के लिए संदेश है."

उन्होंने कहा, "अमेरिका ने परीक्षा दी है और मजबूत होकर उभरा है. हम अपने साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करेंगे और एक बार फिर दुनिया के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाएंगे, पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए."

ये भी पढ़ें- Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास कितनी दौलत है, जानिए

Kamala Harris: अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पास कितनी दौलत है, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं बहन नूरीन नियाजी, SC के आदेश का दिया अपडेट
जेल में इमरान खान से मिलीं बहन नूरीन नियाजी, SC के आदेश का दिया अपडेट
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget