एक्सप्लोरर

Kamala Harris: अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पास कितनी दौलत है, जानिए

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के बाद हैरिस ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. 2003 में वह सेन फ्रांसिस्को की शीर्ष अभियोजक बनीं. 2010 में वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी बनने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत व्यक्ति थीं. 2017 में हैरिस कैलिफोर्निया से जूनियर अमेरिकी सीनेटर चुनी गईं.

वॉशिंगटन: भारतीय प्रवासी की बेटी कमला देवी हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति के रूप में हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडेन (78) के मातहत काम करेंगी. सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य जस्टिस सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को पद की शपथ दिलाई.

हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं. इतना ही नहीं इतिहास में आज उनका नाम अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति के रूप में दर्ज किया गया है. इस नाते उनके पति डगलस एमहॉफ (56) अमेरिका के इतिहास में ‘सेकेंड जेंटलमैन’ का खिताब पाने वाले पहले पुरूष हैं.

कमला हैरिस के पास कितनी दौलत है कमला हैरिस ने बाइडेन और ट्रंप के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट से कुछ घंटे पहले अपना 2019 का रिटर्न जारी किया था. उस साल हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ ने 3.1 मिलियन डॉलर की अपनी इनकम रिपोर्ट की थी. इससे पहले दोनों ने 2018 में 1.89 लाख डॉलर की इनकम दिखाई थी. इसके अलावा हैरिस ने करीब आधा मिलियन डॉलर लेखक के रूप में कमाए थे.

डेमोक्रेटिक वाइस प्रेसीडेंट कमला हैरिस और उनके पति की संपत्ति 2019 में लगभग 2.8 मिलियन डॉलर से 6.3 मिलियन डॉलर हो गई. कमला ने 2014 में जब अपने साथी वकील डगलस एमहॉफ से शादी की थी. शादी के बाद वह भारतीय, अफ्रीकी और अमेरिकी परंपरा के साथ-साथ यहूदी परंपरा से भी जुड़ गईं.

कमला हैरिस का राजनीतिक सफर कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1960 में भारत के तमिलनाडु से यूसी बर्कले पहुंची थीं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस 1961 में ब्रिटिश जमैका से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने यूसी बर्कले आए थे. यहीं पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और मानव अधिकार आंदोलनों में भाग लेने के दौरान उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. हाईस्कूल के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली कमला अभी सात ही बरस की थीं, जब उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए. कमला और उनकी छोटी बहन माया अपनी मां के साथ रहीं और उन दोनों के जीवन पर मां का बहुत प्रभाव रहा.

हालांकि वह दौर अश्वेत लोगों के लिए सहज नहीं था. कमला और माया की परवरिश के दौरान उनकी मां ने दोनों को अपनी पृष्ठभूमि से जोड़े रखा और उन्हें अपनी साझा विरासत पर गर्व करना सिखाया. वह भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी रहीं. वह भारत में अपने नाना-नानी के परिवार से मिलने अक्सर आती रहीं.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के बाद हैरिस ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. 2003 में वह सेन फ्रांसिस्को की शीर्ष अभियोजक बनीं. 2010 में वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी बनने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत व्यक्ति थीं. 2017 में हैरिस कैलिफोर्निया से जूनियर अमेरिकी सीनेटर चुनी गईं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में शुरू हुआ बाइडेन युग, 20 भारतीय अमेरिकी होंगे सरकार का हिस्सा बाइडेन के शपथ लेने के कुछ ही देर बाद चीन ने माइक पोम्पियो समेत ट्रंप के 28 करीबियों पर लगाया प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget