एक्सप्लोरर

दुबई में विमान से उतरते समय हादसा, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पैर की हड्डी टूटी

बयान में कहा गया है, ‘‘उनके पैर पर चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा.’’ बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जरदारी को घर भेज दिया गया है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है.

Pakistan News: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय पैर की हड्डी टूट गई. यह घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार देर रात को की. राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति विमान से उतरते समय गिर गए जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सक ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया.

बयान में कहा गया है, ‘‘उनके पैर पर चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा.’’ बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जरदारी को घर भेज दिया गया है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है.

पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने बताया कि 69 वर्षीय राष्ट्रपति को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं. मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई.

वर्ष 2022 में उन्हें सीने में संक्रमण के इलाज के लिए एक सप्ताह के लिए कराची के डॉ. जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के बीच उनके निजी चिकित्सक और करीबी सहयोगी डॉ. आसिम हुसैन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्टि की थी कि वह ‘‘उनकी सेहत ठीक है’’.

उनके बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के अनुसार, जुलाई 2022 में उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी, उनमें कोविड-19 के ‘‘हल्के लक्षण’’ थे.

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं. बेनजीर भुट्टो सरकार में उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि, सरकार गिरने के बाद उन पर कई गंभीर आरोप लगे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद उन पर भ्रष्टाचार और मर्डर के आरोप लगे. वह 11 साल तक जेल में रहे. कभी भी उनका अपराध साबित नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने लगभग एक दशक जेल में गुजारा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget