एक्सप्लोरर

यूएई और भारत की दोस्ती पर भड़का पाकिस्तान, जो कहा वो आपको पढ़ना चाहिए

यूएई में मंदिर बनने के बाद पांच भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है. ये सभी नागरिक हत्या के मामले में जेल में बंद थे. भारतीयों के रिहा होने से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है.

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के पांच नागरिकों को जेल से रिहा कर दिया है. ये सभी नागरिक हत्या के मामले में जेल में बंद थे. इस घटना के बाद पाकिस्तान के लोग अपने नेताओं से खासे नराज हैं. कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने यूएई पर भी मतलबी होने के आरोप लगाए हैं. यूएई और भारत के संबंध लगातार गहरे हो रहे हैं. हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में एक मंदिर का उद्घाटन किया था. 

यूएई के अलावा भी मध्य एशिया के अन्य मुस्लिम देशों से भारत की दोस्ती मजबूत हो रही है. कुछ दिन पहले ही कतर ने भी भारतीय नौसेना के अधिकारियों को रिहा किया था. वहीं, बहरीन के प्रिंस ने भी मंदिर के लिए जमीन दे दी है और यूएई के बाद यहां भी भव्य मंदिर बनेगा. पाकिस्तान को यह सब रास नहीं आ रहा है.

क्या है मामला?
यूएई की जेल से पांच भारतीय नागरिकों को रिहा किया गया है. ये सभी नागरिक एक नेपाली नागरिक की हत्या के मामले में जेल में बंद थे. तेलंगाना के ये पांच लोग एक इमारत में काम कर रहे थे. इसी इमारत के गार्ड बाहदुर सिंह की हत्या हो गई थी. इसी मामले में पांचों भारतीयों को 10 साल की सजा मिली थी. अपील के बाद इसे बढ़ाकर 25 साल कर दिया गया, लेकिन जेल में 18 साल रहने के बाद इनकी सजा माफ कर दी गई है. इससे पाकिस्तानी नागरिक नाराज हैं.

मंदिर से भी आपत्ति
पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद के साथ बातचीत में पाकिस्तान के लोगों ने कहा कि इस्लामिक देश आखिरकार भारत के साथ दोस्ती क्यों बढ़ा रहे हैं. वह अपने यहां मंदिर क्यों बना रहे हैं? एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि मंदिर में बड़ी मात्रा में दान आएगा. इसी वजह से यूएई ने इसे बनाया है. उन्होंने आगे कहा कि वह यूएई में रहे हैं. वहां भारतीयों को इसलिए पसंद किया जाता है, क्योंकि वह पढ़े लिखे होते हैं. यूएई में क्लब खुले हुए हैं. क्योंकि, उनका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना है. इसके बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने कहा कि यूएई सिर्फ अपना फायदा देखता है. इसके साथ ही पाकिस्तान में अच्छे नेताओं की कमी की बात भी कही और कहा कि पाकिस्तान को भी अपने नागरिकों को यूएई की जेल से बाहर निकालना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः J-31 भारत के AMCA से ज्यादा हाईटेक, अब पाकिस्तान भी उड़ाएगा और पीछे रह जाएगी इंडियन एयरफोर्स, चीन के एक्सपर्ट्स का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget