एक्सप्लोरर

Pakistan News: पाक में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद, लाहौर किले में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तीसरी बार तोड़ी गई

Pakistan News: इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी दो बार महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ी गई थी. भारत ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से इस घटना की निंदा की थी.

Pakistan News: पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हैं. लाहौर किले में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ दी. साल 2019 में बने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को पहले भी दो बार तोड़ा जा चुका है. पुलिस ने इस मामले में रिजवान नाम के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि सिरफिरे लोग महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को तोड़ते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तान के मंत्री ने घटना की निंदा की

इस घटना की पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ऐसे अनपढ़ लोग दुनिया में पाकिस्तान की छवि के लिए खतरनाक हैं. बता दें कि इससे पहले की घटनाओं पर भारत सरकार ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान से आपत्ति जताई थी.

कुछ दिनों पहले गणेश मंदिर पर भीड़ ने किया था हमला

पाकिस्तान में इस तरह के तोड़फोड़ की ये पहली घटना नहीं है. 4 अगस्त को लाहौर के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया था. हमलावरों ने मूर्तियों, दीवारों और दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस हमले को लेकर आतंकवाद और पाकिस्तान दंड संहिता के तहत 150 से अधिक लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके हफ्ते भर बाद भीड़ के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिये गये मंदिर की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया और इस घटना के सिलसिले में करीब 90 लोगों को गिरफ्तार किया गए थे. पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने मंदिर पर हुए हमले को ‘शर्मनाक’ बताय था.

Afghanistan Crisis: काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान का ‘आम माफी’ का एलान, अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर की ये अपील

FB Bans Taliban: तालिबान को फेसबुक ने किया बैन, अमेरिकी कानून का हवाला देकर इसे बताया आतंकी संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget