एक्सप्लोरर

कोविड-19 पर अजब बयान देकर फंसी पाकिस्तान की मंत्री, सोशल मीडिया यूजर ने उड़ाई खिल्ली

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री का बयान वायरल हो रहा है.एक टीवी इंटरव्यू में कोविड-19 पर अजब बयान की जमकर आलोचना हो रही है.

पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री का कोविड-19 पर गढ़ी गई परिभाषा चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया यूजर उनके दिए परिभाषा की खिल्ली उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोविड-19 का मतलब 19 प्वाइंट्स होते हैं जो किसी भी मुल्क में किसी भी तरीके से अप्लाई हो सकते हैं.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री जरताज वजीर गुल का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कोविड-19 पर समझाने की कोशिश की है कि इसमें 19 प्वाइंट्स होते हैं जो किसी भी मुल्क में किसी भी तरह से अप्लाई हो सकते हैं. उन्होंने अपनी बात एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कही. उन्होंने इसे फ्लू की एक किस्म बताते हुए कहा कि 19 प्वाइंट्स में एक है जो किसी मुल्क को प्रभावित कर सकता है. इसकी गंभीरता संबंधित मुल्क के लोगों की इम्यूनिटी लेवल पर निर्भर करता है.

उनका बयान सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर खिल्ली उड़ाने लगे. मुर्तजा सोलंगी नाम के ट्विटर यूजर ने व्यंग्य कसा, “अगर डोनाल्ड ट्रंप डॉक्टर फॉकी को हटाते हैं तो उनकी जगह लेने की वजीर गुल में जबरदस्त क्षमता है.”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने भारतीय सिनेमा के हवाले से टिप्पणी की, “माधुरी ने फिल्म तेजाब में 13 तक इसलिए गाना गाया था क्योंकि उस वक्त भारत में 13 किस्म के तेजाब मुहैया थे.”

हालांकि सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद मंत्री ने जुबान का फिसलना बताया. उन्होंने कहा, “रोजाना टीवी पर घंटों बिना किसी पर्ची के बात करती हूं. मेरा कहने का मतलब था कि महामारी का असर अलग-अलग मुल्कों में अलग-अलग होता है. मैं अपनी आलोचना से नहीं घबराती बल्कि इससे मजबूत होती हूं.”

चीन से सीमा विवाद के बीच सरकार ने तीनों सेनाओं को दी हथियार और गोला-बारूद खरीदने की छूट

दिल्ली पुलिस को मिला चार आतंकियों के राजधानी में प्रवेश करने का अलर्ट, सघन तलाशी अभियान शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत
दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget