एक्सप्लोरर

Political Crisis In Pakistan: इमरान खान देंगे पीएम पद से इस्तीफा? मंत्रियों ने किया ये दावा

Political Crisis In Pakistan इमरान खान आज देश को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया कि इमरान खान आखिरी बॉल तक खेलने वाले खिलाड़ी हैं.

Political Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. इस बीच अटकलें लगाई जा रही है कि इमरान खान प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इन अटकलों को हवा तब और मिली जब सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई के महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम इमरान खान से मिलने पहुंचे.  

हालांकि आंतरिक मामलों के मंत्री शेख रशीद ने दावा किया है कि इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता है, आखिरी गेंद तक इमरान खान लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इमरान खान शाम को देश को संबोधित करेंगे. इस दौरान खत के बारे में बातचीत करेंगे. 

इमरान खान ने पिछले दिनों दावा किया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए विदेश से साजिश रची गई है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके दावों की पुष्टि करने वाला एक पत्र सबूत के तौर पर उनके पास है.

फवाद चौधरी ने भी दावा किया कि इमरान खान आखिरी बॉल तक खेलने वाले खिलाड़ी हैं, इस्तीफा नहीं होगा. मैदान लगेगा , दोस्त भी देखेंगे और दुश्मन भी.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष और पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ ने आज एक बार फिर इमरान के इस्तीफे की मांग की. शरीफ ने कहा कि जब बहुमत खो चुके हैं तो इमरान खान इस्तीफा दे दें.

बता दें कि इमरान खान गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे है. इस बीच इमरान सरकार के कानून मंत्री फारूक नसीम और आईटी मंत्री अमीनुल हक ने इस्तीफा देने का एलान किया है. दोनों ही नेता इमरान सरकार की सहयोगी पार्टी MQM के हैं. दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ गई. 

खान के खिलाफ 25 मार्च को विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. पाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में खान की पार्टी के 155 सदस्य हैं और उसे सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है. 

Pak Political Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले इमरान खान ने खोया बहुमत! सहयोगी एमक्यूएम-पी ने दिया विपक्ष का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget