एक्सप्लोरर

‘भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को पाकिस्तान में कौन एक के बाद एक मार रहा है?, 16 लोगों का जिक्र कर PAK एक्सपर्ट का भारत पर बड़ा आरोप

Abu Qatal Murder : पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकवादी अबू कताल उर्फ कताल सिंधी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, PAK अब भारत पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहा है.

RAW Kills Terrorists in Pakistan : पाकिस्तानी मीडिया ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबू कताल उर्फ कताल सिंधी की हत्या की पुष्टि कर दी है. अबू कताल लश्कर-ए-तैयबा का एक कुख्यात आतंकवादी था, जिसे पिछले शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि अबू कताल सिंधी का असली नाम जिया-उर-रहमान था.

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट की मुताबिक, अबू कताल जब झेलम इलाके में अपने सुरक्षा गार्ड्स के साथ सफर कर रहा था, तभी घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों में अबू कताल की गोली मारकर हत्या कर दी. अबू कताल के शरीर पर 15 से 20 राउंड गोलियां दागी गई. इसके अलावा इस दौरान गोली लगने उसके एक बॉडी गार्ड की भी मौके पर ही मौत हो गई.

भारत पर अबू कताल की हत्या की साजिश का आरोप

पाकिस्तानी मीडिया ने अबू कताल की हत्या की साजिश का आरोप भारत पर लगाया है. पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत अपनी खुफिया एजेंसी RAW के जरिए पाकिस्तान के अंदर ये हत्याएं करवा रही है. हालांकि भारत ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताकर सिरे से खारिज कर दिया है.

लेकिन पाकिस्तानी पत्रकारों का दावा है कि पिछले 2 सालों में पाकिस्तान के अंदर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को चुन-चुनकर ठिकाने लगाया जा रहा है. पाकिस्तान में अब तक भारत के करीब 20 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की हत्या की जा चुकी है,. वहीं, अबू कताल सिंधी की हत्या के बाद भारत में आतंकी हमलों में शामिल अधिकतर आतंकी मौत के खौफ से छिप गए हैं.

पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने भारत को बताया खतरा

पाकिस्तान के मशहूर खोजी पत्रकार एजाज सईद ने पाकिस्तान के पत्रकार आसिफ बशीर चौधरी के साथ Talk SHOCK नाम के यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि पाकिस्तान में कम से कम 16 ऐसे लोग हैं, जिनकी जान को भारत से गंभीर खतरा है. एजाज सईद ने कहा, “पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान में हो रही हत्याओं के पीछे भारत की खुफिया एजेंसी RAW का हाथ है और उन्होंने दावा किया है कि कम से कम 16 ऐसे नाम और हैं, जिनकी जान पर अभी भी गंभीर खतरा है.”

एजाज सईद ने कहा, “हाफिज सईद, मसूद अजहर, उसका भाई मुफ्ती अब्दुल रऊफ, उमर सईद शेख और मौलाना फजलुर रहमान खलील पाकिस्तान के उन 16 लोगों में शामिल हैं, जिनकी जान को भारत से खतरा है. हालांकि इन लोगों के नाम लोग जानते हैं, लेकिन बाकी अन्य आतंकियों के नाम लोगों को नहीं पता है. लेकिन उनका किसी न किसी तरह से भारत में आतंकी हमला में हाथ था.

यह भी पढे़ंः Sunita Williams Return : कब और कहां देख सकते हैं सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की लाइव स्ट्रिमिंग, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget