एक्सप्लोरर

Hizbul Mujahideen Terrorist: हिजबुल के आतंकियों को आज भी पाल रहा पाकिस्तान, कमांडर का वीडियो आया सामने, कश्मीर को लेकर दी धमकी

Hizbul Mujahideen Terrorist: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं, इसी बीच हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिप्टी कमांडर ने खुलेआम इंटरव्यू दिया है. 

Hizbul Mujahideen Terrorist: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ही आतंकियों को भेज रहा है, इसका पुख्ता सबूत सामने आया है. पाकिस्तान आज भी हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को पाल रहा है, क्योंकि हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिप्टी कमांडर शमशीर खान ने पाकिस्तान में बैठकर खुलेआम इंटरव्यू दिया है. फिलहाल, यह इंटरव्यू किस स्थान से दिया गया है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह हाल का ही है. शमशीर खान का इंटरव्यू 'जेके बोल' नाम के डिजिटल चैनल ने लिया है. इसमें वह बता रहा है कि किस तरह से उसका संगठन कश्मीर में दशकों से काम करता रहा है. 

शमशीर खान ने बताया कि हिजबुल मुजाहिद्दीन जिले भारत आतंकवादी संगठन बताता है, उसके आका बुरहानवानी को पाकिस्तान की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र में हीरो बनाकर पेश किया. शमशीर ने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है. इस दौरान देखने में आया कि आतंकी भी भारत को बड़ी ताकत मान रहा है. उसने कहा कि भारत आज सेना के स्तर पर और अन्य मामलों में भी दुनिया की बड़ी ताकत है, उससे लड़ना इतना आसान नहीं हैं, लेकिन हम लड़ रहे हैं. 

कश्मीर में कैसे फैला आतंकवाद
तंकी संगठन के आका ने कहा कि उसके संगठन का उद्देश्य कश्मीर को भारत से आजाद कराना है. इसके लिए संगठन ने पहला काम किया कि कश्मीर में दशकों तक चुनाव नहीं होने दिया, जबकि भारत खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहता है. शमशीर ने कहा कि इसके अलावा हमने कश्मीर के एडमिनिस्ट्रेशन को तोड़ के रख दिया, जिसकी वजह से वहां कोई व्यवस्था नहीं बनने पाए. आका ने बाताया कि इसमें सबसे बड़ा रोल गुरिल्ला युद्ध का रहा है. 

कश्मीर को लेकर क्या बोला आतंकी?
शमशीर ने कहा कि जब कोई जबान से नहीं मानता तो उसको बंदूक के बलपर अपनी बात मनवानी होती है. आतंकी शमशीर ने कहा कि हाल ही में कठुआ में हिजबुल के लोगों ने इंडियन फौज को मारा है. उसने खुद कबूल किया कि कश्मीर में जितनी आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, उसे हिजबुल मुजाहिद्दीन करवा रहा है. डिजिटल पत्रकार को दिए इंटरव्यू में आंतकी ने बताया कि बंदूक से बड़ी ताकत कैमरे की है, जिसका आने वाले दिनों में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही उसने बताया कि भारत सीमा पर तार से घेराबंदी की है, नई-नई डिवाइस लगा दी है, लेकिन भारत को इसका बड़ा फायदा नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ेंः Pakistan Petrol-Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी, पेट्रोल 10 और डीजल 6 रुपये महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget