एक्सप्लोरर

Pakistan Anwaarul Haq Kakar: पाकिस्तानी अंतरिम PM अनवारुल हक काकर के बिगड़े बोल, हिंदुत्व की तुलना बीमारी से की, कहा- 'दुनिया हो जाए सचेत'

Pakistan: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारतीय आतंकवाद का सामना कर रहा है.

Pakistan Interim PM Anwaarul Haq Kakar: पाकिस्तान (Pakistan) के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर (Anwaarul Haq Kakar) ने मंगलवार (26 सितंबर) को भारत के खिलाफ जहरीला बयान दिया. उन्होंने लंदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिंदुत्व (Hindutva) की तुलना बीमारी से की. उन्होंने कहा कि इसका प्रसार क्षेत्रीय सीमाओं से परे फैल रहा है, जो संभावित रूप से उत्तरी अमेरिका, कनाडा और यूरोप जैसे पश्चिमी देशों को प्रभावित कर रहा है. 

प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने हिंदुत्व को लेकर कहा कि दुनिया को सचेत हो जाना चाहिए. वे जाग जाएं. हिंदुत्व मानसिकता चाहती है कि अल्पसंख्यक पूरी तरह से योग्य न बने, बल्कि एक साधारण नागरिक की तरह बने रहें.

पाकिस्तानी न्यूज आर्य ने स्टेट न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री काकर ने कहा कि सत्तावादी मानसिकता का अभ्यास अल्पसंख्यक समुदायों के सैकड़ों लोगों की हत्या, गोरक्षकों को सक्रिय करने और मुसलमानों, ईसाइयों, जैनियों और अन्य सहित अल्पसंख्यकों को टारगेट करने के वाले कानूनों की घोषणा के रूप में किया गया था.

भारत पर लगाया आतंकवाद फैलाने का आरोप
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारतीय आतंकवाद का सामना कर रहा है. खासकर बलूचिस्तान प्रांत में, जहां भारत प्रायोजित आतंकवादी हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए थे. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश भारत प्रायोजित आतंकवाद की वजह से पाकिस्तानी नागरिकों की हत्याओं से प्रभावित नहीं हुआ होगा.

उनके (पश्चिमी देश) पास पाकिस्तान की आवाज में शामिल होने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा. लंदन में अपनी व्यस्तता के बारे में मीडिया को अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ बातचीत करने के अलावा ब्रिटिश विदेश सचिव, व्यापारिक समुदाय और ऑक्सफोर्ड यूनियन में छात्रों से मुलाकात की.

किंग चार्ल्स की सेवाओं की सराहना
प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने लंदन में ऑक्सफोर्ड सेंटर ऑफ इस्लामिक स्टडीज दौरा किया. उन्होंने इस्लामोफोबिया को कम करने और सभ्यताओं के बीच की खाई को कम करने में किंग चार्ल्स की सेवाओं की सराहना की. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता नवाज शरीफ की वापसी के बारे में एक सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मामले में कई कानूनी पहलू शामिल हैं क्योंकि वह कानूनी अनुमति के आधार पर लंदन में थे.

उन्होंने मीडिया से कहा कि कार्यवाहक सरकार कानून मंत्रालय से कानूनी राय लेगी, लेकिन आश्वासन दिया कि उनकी सरकार किसी भी राजनीतिक नेता को निशाना बनाने का मौका नहीं देगी.

ये भी पढ़ें:Singapore Indian-Origin Worker: सिंगापुर में काम करते हुए ऐसा क्या हुआ कि 34 साल के भारतीय श्रमिक की मौत हो गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget