एक्सप्लोरर

Imran Khan Row: इमरान की गिरफ्तारी पर गदर, आधी रात इस्लामाबाद से लौटे लाहौर, जमान पार्क में डाला डेरा, कल चला था बुल्डोजर | बड़ी बातें

Imran Khan: आधी रात को इमरान खान इस्लामाबाद से वापस लाहौर में अपने जमान पार्क वाले घर पर लौट आए क्योंकि पुलिस को उनकी हाजिरी वाली फाइल नहीं मिली.

Imran Khan Return Lahore: पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार (18 मार्च) को लाहौर से इस्लामाबाद तक जमकर बवाल मचा. इमरान खान ने इस सिचुएशन को अपनी ताकत दिखाने के लिए एक बड़े पावर शो में तब्दील कर दिया. लाहौर के जमान पार्क पर पुलिस ने इमरान के घर पर धावा बोला. उनके घर को नेस्तनाबूद किया गया. बुलडोजर से घर की दीवारें तोड़ी गईं. पुलिस और पीटीआई के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हुई.

तोशखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) का गिरफ्तारी वारंट रद्द हो गया है. इसके बाद इमरान खान इस्लामाबाद कोर्ट से अपने लाहौर स्थित घर जमान पार्क लौट आए. वह कल 18 मार्च को राजधानी के न्यायिक परिसर के सामने उपस्थित हुए लेकिन पीटीआई समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प के कारण कोर्ट परिसर के बाहर से ही कार्रवाई को खत्म कर दिया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अपने घर लौटने की अनुमति दे दी.

पुलिस को उनकी हाजिरी वाली फाइल नहीं मिली
PTI के वाइस चेयरमैन शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया कि हाजिरी से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद इमरान खान को वापस जाने का आदेश दे दिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कोर्ट को सूचित किया कि इमरान खान की उपस्थित होने से संबंधित कागज खो गया है. जज ने पुलिस अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि यह कोर्ट के रिकॉर्ड का हिस्सा है और इसे बरामद किया जाना चाहिए.

एसपी ने कहा कि वह थोड़ी देर में इसका पता लगा लेंगे. हालांकि, कोर्ट ने बाद में मामले को 30 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया और कहा कि इमरान खान अदालत में पेश होंगे. अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री के गिरफ्तारी वारंट को अगली सुनवाई तक के लिए रद्द कर दिया. पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब और इस्लामाबाद पुलिस बलों की कड़ी आलोचना की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan.pti)

घर पर चला बुल्डोजर
इस्लामाबाद पुलिस दो दिनों से इमरान खान के घर के बाहर खड़ी थी. जैसे ही इमरान लाहौर से इस्लामाबाद के लिए निकले, पुलिस ने उनके घर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. बुलडोजरों के मदद से इमरान खान की घर के दीवारों को तोड़ दिया गया. पंजाब पुलिस के जवानों ने इमरान के जमां पार्क स्थित आवास के एंट्री गेट से बैरिकेड्स हटाकर घर के अंदर घुस गए. पुलिस को कथित तौर पर अंदर से पीटीआई कार्यकर्ताओं के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जिसके चलते लाठीचार्ज करना पड़ा.

पुलिसकर्मियों ने परिसर के अंदर लगे शिविरों को भी उखाड़ दिया. इस कारवाई पर इमरान खान ने ट्वीट कर कहा था कि मेरी बीवी घर पर अकेली है और पुलिस इस तरह के काम कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Imran Khan Row: इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान में बवाल, फायरिंग, पूर्व पीएम के घर पहुंची पुलिस ने जब्त की कई राइफल | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget