एक्सप्लोरर

दिल गलती कर बैठा है! पूर्व पत्नी रेहम ने इमरान खान से पूछा- अब बोल तुम्‍हारा क्‍या होगा?

Reham Khan on Imran: रेहम खान इमरान खान (Imran Khan) की अक्सर निंदा करती रही हैं. एंटी टेरर एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर भी रेहम खान (Reham Khan) ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया था.

Reham Khan on Imran: पाकिस्तान में सरकार गिरने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई हैं. उनका पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों से भरा है. पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) का झगड़ा जगजाहिर है. पूर्व पत्नी रेहम खान अक्सर इमरान खान पर हमला बोलती रही हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली रेहम खान अक्सर अपने पूर्व पति इमरान पर कुछ न कुछ तंज कसती नजर आ जाती हैं.

रिश्ता खत्म होने के बाद से रेहम खान और इमरान खान के बीच नहीं बनती है. सरकार में रहने के दौरान भी रेहम खान इमरान की निंदा करती रही हैं. इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर से इमरान खान को निशाने पर लिया है. 

अब बोल तुम्‍हारा क्‍या होगा?

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर से इमरान पर हमला बोला है. उन्होंने सवाल के लहजे में ट्वीट किया,'' दिल गलती कर बैठा है! अब बोल तुम्‍हारा क्‍या होगा? बता दें कि इमरान ने रेहम खान से शादी के फैसले को अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताई थी. 

इमरान पर अक्सर बोलती हैं हमला

रेहम खान हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियों में थीं. हाल ही में उनके किसी फैंस ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वो किसी विदेशी चैनल के टॉक शो में गईं थीं. इस दौरान ट्विटर पर ज्यादातर लोगों ने रेहम की आलोचना की थी. इससे पहले इसी साल अगस्त में भी इमरान खान के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने भी हमला बोला था और पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया था.

रेहम बढ़ाती रही हैं इमरान की मुश्किलें?

रेहम खान ने इमरान खान पर हमला बोलते हुए लिखा था कि पीटीआई महिला समर्थक ऐसे शख्स को बचाने के लिए घर से निकलती हैं, जिसने महिलाओं को हमेशा मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया. इसी साल मार्च में पूर्व पत्नी रेहम खान ने इमरान खान के भाषण की तीखी आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि पाकिस्तान महान था जब आप पीएम नहीं थे. सियासी तौर पर इमरान की मुश्किलें पहले से काफी बढ़ी हुई हैं. वहीं, उनकी पूर्व पत्नी उनके खिलाफ हमला बोलकर उनकी मुश्किलें और बढ़ाती रही हैं.

पेशे से पत्रकार रही हैं रेहम खान

बता दें कि रेहम खान (Reham Khan) पेशे से पत्रकार रहीं हैं. वो इमरान खान (Imran Khan) की दूसरी पत्नी थीं. इमरान खान और रेहम खान की शादी 6 जनवरी 2015 को हुई थी, लेकिन महज 9 महीने के अंदर ही दोनों के रिश्ते टूट गए और दोनों अलग हो गए थे.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: नहीं कम हो रही है इमरान खान की मुश्किलें, PTI चीफ पद से हटा सकता है चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget